रायपुर। छत्तीसगढ़ में कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए राज्य सरकार ने कमर कस ली है। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश के किसानों की आय बढ़ाने का एकमात्र रास्ता इंटीग्रेटेड फार्मिंग (समन्वित खेती) है। उन्होंने किसानों से परंपरागत ढर्रे को छोड़कर कृषि के साथ पशुपालन, मत्स्य पालन और उद्यानिकी को जोड़ने की अपील की है।
मंत्री नेताम ने कहा कि राज्य के छोटे और सीमांत किसानों को अपनी उपज की बेहतर कीमत और गुणवत्ता के लिए सहकारिता का सहारा लेना होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसान खुद को एफपीओ (FPO) और स्वसहायता समूहों से जोड़ें। जब किसान समूह में काम करेंगे, तभी उन्हें बाजार में मोलभाव करने की ताकत मिलेगी और शोषण से मुक्ति मिलेगी।
प्रदेश में रबी सीजन के दौरान बड़ी मात्रा में जमीन खाली रहने पर मंत्री ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अक्सर किसान साल भर धान की फसल लेते हैं, जिससे जमीन की उर्वरा शक्ति कम हो रही है। मंत्री ने सलाह दी कि धान के बाद खाली रहने वाली 70 फीसदी जमीन पर दलहन-तिलहन और मक्का की खेती की जाए। मक्का न केवल धान से अधिक उत्पादन देता है, बल्कि इसके अवशेष भी किसानों के लिए उपयोगी हैं।
कृषि विभाग की जवाबदेही पर बात करते हुए नेताम ने कहा कि सरकार की नीति और नीयत पूरी तरह साफ है। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि अमानक बीज और खाद बेचने वाले किसी भी माफिया को बख्शा नहीं जाएगा। अब तक ऐसे दोषियों पर पहली बार इतनी सख्त एफआईआर और कार्रवाई की गई है। सरकार का उद्देश्य किसानों को हर हाल में सुरक्षा और न्याय प्रदान करना है।
पशुपालन को लेकर मंत्री ने एक भावुक और व्यावहारिक अपील की। उन्होंने कहा कि गाय को सिर्फ दूध का जरिया न मानकर लक्ष्मी के रूप में देखा जाना चाहिए। दूध देने के बाद गायों को सड़कों पर छोड़ने की प्रवृत्ति पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि राज्य में मिल्क चेन को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। पशुपालन को खेती का अभिन्न हिस्सा बनाने से न केवल दूध उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि आवारा पशुओं की समस्या का भी समाधान होगा।
धान का 3100 रुपये समर्थन मूल्य देने और खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के बाद अब विभाग का लक्ष्य किसानों को नवाचार की ओर ले जाना है। मंत्री ने कहा कि जो किसान ड्रैगन फ्रूट, शिमला मिर्च और जैविक खेती जैसे विकल्पों को अपना रहे हैं, वे आर्थिक रूप से काफी समृद्ध हुए हैं। सरकार अब इन्हीं सफल मॉडलों को लघु किसानों के बीच ले जाने की योजना पर काम कर रही है।
*कृषि संवाद: किसान कल्याण, नवाचार और समृद्ध छत्तीसगढ़ की दिशा में सार्थक पहल!
— Ramvichar Netam (@ramvicharnetam) October 24, 2026
आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में INH/हरिभूमि द्वारा आयोजित ‘कृषि संवाद’ कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन… pic.twitter.com/PgYhADt22e
लखनऊ में गरज उठा बुलडोजर: वकीलों के 245 अवैध चैंबरों पर कार्रवाई, भारी पुलिस बल तैनात
IND vs NZ: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में क्यों डरी हुई है टीम इंडिया? जानिए क्या हैं आंकड़े
मुंबई इंडियंस का नया युग: कीरोन पोलार्ड बने हेड कोच, क्या टीम को फिर बनाएंगे चैंपियन?
बलूचिस्तान में ऑपरेशन अलमास : पाकिस्तानी सेना के SSG कमांडोज को चुन-चुनकर निशाना बना रहे बलूच लड़ाके
26 गेंद, नाबाद 51 रन: तिलक वर्मा की तूफानी पारी के बाद क्यों छिड़ी युवराज सिंह से तुलना?
ऋषिकेश की सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा : युवक-युवती ने मिलकर दूसरे युवक को पीटा, वीडियो वायरल
ड्यूटी के बीच मस्ती : मेले में झूला झूलते दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो देख लोग बोले- फिजिक्स क्लास का रिफ्रेशर कोर्स
अमित शाह का दिल्ली पुलिस मुख्यालय दौरा: सुरक्षा चुनौतियों और संगठित अपराध पर कड़ा मंथन
KBC के मंच पर गूंजी रामायण : अमिताभ बच्चन ने खोला दिवाली का दिलचस्प राज
फ्रांस की सड़कों पर उतरे एवेंजर्स : सरकार विरोधी प्रदर्शनों में सुपरहीरो का अनोखा अंदाज