मुंबई: आगामी फिल्म रामायण की पूरी टीम इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में जुटी है। इसी सिलसिले में फिल्म के मुख्य कलाकार रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे अमिताभ बच्चन के मशहूर शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के सेट पर पहुंचे। इस खास एपिसोड का प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अमिताभ बच्चन का दिवाली किस्सा शो के दौरान रणबीर कपूर ने अमिताभ बच्चन से उनकी दिवाली की यादों के बारे में सवाल किया। इस पर बिग बी ने बेहद मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा, दिवाली की बस यही याद रहती है कि अगर पड़ोसी के घर बम फटा है, तो हमारा बम उससे ज्यादा तेज फटना चाहिए। उनकी यह बात सुनकर पूरा सेट ठहाकों से गूंज उठा। यह विशेष एपिसोड 29 और 30 अक्टूबर को सोनी लिव पर प्रसारित होगा।
4000 करोड़ का भव्य सिनेमा नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रामायण भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है, जिसका बजट 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म का पहला पार्ट रामायण: द राइज ऑफ लीजेंड 5 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा। फिल्म के ट्रेलर में दिखे भव्य वीएफएक्स और शानदार महलों ने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।
हनुमान के लुक से सस्पेंस बरकरार फिल्म के पहले पार्ट को लेकर एक बड़ा सस्पेंस यह है कि अभी तक हनुमान जी (सनी देओल) का लुक रिवील नहीं किया गया है। चर्चा है कि हनुमान का दर्शन दर्शकों को फिल्म के दूसरे भाग में होगा। पहला पार्ट मुख्य रूप से सीता हरण की घटना पर समाप्त होगा, जबकि असली युद्ध का रोमांच दूसरे पार्ट में देखने को मिलेगा।
स्टार कास्ट की लंबी फेहरिस्त फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी। वहीं, रावण के किरदार में यश के लुक की चर्चा अभी से जोरों पर है। अन्य प्रमुख भूमिकाओं में रवि दुबे (लक्ष्मण), सनी देओल (हनुमान), अरुण गोविल (राजा दशरथ) और लारा दत्ता (कैकयी) शामिल हैं। मेकर्स की योजना इस फिल्म को ग्लोबल लेवल पर ले जाने की है ताकि भारतीय संस्कृति की इस गाथा को दुनिया भर में पहचाना जाए।
Diwali special with the cast of Ramayana! ✨🪔
— sonytv (@SonyTV) October 24, 2026
Dekhiye Kaun Banega Crorepati, 29th-30th October, Thurs-Fri raat 9 baje, sirf #SonyEntertainmentTelevision aur Sony LIV par.@SrBachchan @Sai_Pallavi92 #KaunBanegaCrorepati #KBC #SochnaPadega #Ramayana pic.twitter.com/LURem3jVJH
पटवारियों की हड़ताल के बाद अब तहसीलदारों का मोर्चा: फसल सर्वे के काम से खुद को किया अलग
अमेरिका में शिकंजा: मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार
सूखे के बीच विकास की बलि: रायगढ़ में हजारों पेड़ कटे, टोरेंट ग्रुप के प्रोजेक्ट पर मनसे हमलावर
दिल्ली के स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना: 12वीं की छात्रा ने खुद को लगाई आग, मौके पर मिला सुसाइड नोट
IND vs NZ: क्या नमन धीर बन गए हैं टीम इंडिया के नए मैच फिनिशर ? लगातार 3 मैचों में मचाया तहलका
IND vs NZ: लड़खड़ाई कीवी टीम को फिलिप्स-जैकब ने संभाला, भारत को मिला 181 रनों का लक्ष्य
इंदौर बनेगा सेमीकंडक्टर हब: ट्रूचिप का 10 हजार करोड़ का बड़ा निवेश, तकनीक की दुनिया में एमपी की ऊंची उड़ान
जैसे मैं कोई आतंकी हूं : चुनाव में धांधली के आरोपों के बीच फफक पड़े सपा उम्मीदवार, धर्म बदलने की दी चेतावनी
पॉलिटिक्स से नफरत हो गई है, अब और नहीं : मदन मित्रा के संन्यास के संकेत से बंगाल की राजनीति में खलबली
देखते ही बिता ली पूरी जिंदगी , सोनिया गांधी ने X पर साझा की राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी