भारत के लिए एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दिल्ली-NCR और हरियाणा में आतंक का पर्याय बने कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस कार्रवाई में अमेरिकी खुफिया एजेंसी FBI और ICE ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
हिमांशु भाऊ को अमेरिका के लास वेगास से गिरफ्तार किया गया है। हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (STF) लंबे समय से उसके पीछे थी और अमेरिकी एजेंसियों को लगातार इनपुट मुहैया करा रही थी। हिमांशु के साथ उसका करीबी सहयोगी और कुख्यात गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया है। दोनों पर हत्या, फिरौती और अपहरण जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।
रोहतक के रिटोली गांव का रहने वाला हिमांशु भाऊ फर्जी पासपोर्ट बनवाकर भारत से फरार हो गया था। विदेश में बैठकर वह दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में अपना गैंग ऑपरेट कर रहा था। वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कट्टर दुश्मन माना जाता है और नीरज बवाना व नवीन बाली गैंग से उसके करीबी संबंध हैं।
हिमांशु भाऊ की खूंखार गतिविधियों को देखते हुए इंटरपोल ने अगस्त 2023 में उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए हरियाणा पुलिस ने 2.5 लाख रुपये और दिल्ली पुलिस ने 1 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। वह NIA की मोस्ट वांटेड लिस्ट में भी शामिल था।
हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया के गिरोह का नाम कई बड़ी वारदातों में सामने आया है। इनमें यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर हुई गोलीबारी और दिल्ली के आया नगर में डेयरी कारोबारी रतन लोहिया की हत्या शामिल है। रतन लोहिया हत्याकांड में तो हमलावरों ने 60 से ज्यादा गोलियां चलाई थीं, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी।
हिमांशु के साथ पकड़ा गया नीरज फरीदपुरिया भी कोई छोटा नाम नहीं है। उस पर 25 से अधिक मामले दर्ज हैं। साल 2019 में फरीदाबाद में कांग्रेस नेता विकास चौधरी की हत्या में भी उसका नाम सामने आया था। 2015 में उम्रकैद की सजा पाने के बाद वह 2019 में जमानत पर बाहर आया था, जिसके बाद वह फरार होकर विदेश भाग गया।
हिमांशु और नीरज की गिरफ्तारी के बाद अब भारतीय एजेंसियां उन्हें भारत लाने की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों को कब तक डिपोर्ट किया जाएगा, लेकिन इसे गैंगस्टरों के खिलाफ भारतीय पुलिस की एक बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है।
*FBI Arrests Himanshu Bhau in the US; Gangster Wanted in India for Murder, Extortion & Organised Crime
— Elite Predators (@elitepredatorss) October 24, 2026
Haryana gangster Himanshu Bhau has reportedly been arrested by US authorities in Nevada. He is wanted in India in multiple cases involving murder, attempted murder, extortion,… pic.twitter.com/C08dJ7uPEA
SBI डेटा लीक: क्या आपका पैसा सुरक्षित है? बैंक ने जारी किया जरूरी अलर्ट
हिंदू खतरे में नहीं, खुद बीजेपी खतरे में है , जन आक्रोश मोर्चे पर बरसे आसिफ शेख
दीपावली और छठ पर मुजफ्फरपुर पुलिस की फ्री बस सेवा : परदेसियों की अब नहीं लुटेगी गाढ़ी कमाई
भारत-जर्मनी की नई इंजीनियरिंग डील : प्रयोगशाला से कारखानों तक बदलेगी तस्वीर
UN में भारत का करारा प्रहार: पाकिस्तान को कारगिल की याद दिलाकर दिखाया आईना
भारत की जिंजर कैपिटल : जानिए क्यों दुनिया भर में मशहूर है मिजोरम की ये खास अदरक
व्यापारियों की पीड़ा समझें : दिल्ली के कारोबारियों की राहुल गांधी से गुहार, रैली टालने की अपील
जब तकनीक के जरिए जीवित हुए स्वामी चिन्मयानंद: PM मोदी के साथ हुई अनोखी बातचीत
दिल्ली के मायापुरी औद्योगिक इलाके में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं
कल का मौसम: यूपी-बिहार समेत 19 राज्यों में बिगड़ेगा मिजाज, चक्रवाती तूफान के खतरे के बीच भारी बारिश का अलर्ट