नई दिल्ली: राजधानी के भारत मंडपम में शुक्रवार को एक अद्भुत और भावुक दृश्य देखने को मिला। चिन्मय अमृत महोत्सव के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामी चिन्मयानंद के होलोग्राम के साथ संवाद किया। 1993 में देह त्याग चुके स्वामी जी की उपस्थिति ने वहां मौजूद हर किसी को आश्चर्यचकित कर दिया।
होलोग्राम तकनीक से जीवंत हुई यादें होलोग्राम एक त्रि-आयामी (3D) तकनीक है, जिसने स्वामी चिन्मयानंद की छवि को बिल्कुल वास्तविक रूप में मंच पर उतार दिया। संवाद की शुरुआत में स्वामी जी ने फरवरी 1993 की उस मुलाकात को याद किया, जब प्रधानमंत्री मोदी उन्हें शिकागो में होने वाली विश्व धर्म संसद के शताब्दी समारोह के लिए आमंत्रित करने बड़ौदा गए थे।
स्तंभ फिर से खड़े हो रहे हैं संवाद के दौरान स्वामी जी के होलोग्राम ने प्रधानमंत्री की सराहना करते हुए कहा, आज के भारत को देखकर बहुत खुशी होती है। मंदिरों का पुनरुद्धार, शिक्षा में बदलाव और अर्थव्यवस्था की मजबूती देखकर लगता है कि मेरी परिकल्पना साकार हो रही है। सनातन धर्म रूपी मंदिर के जो स्तंभ सदियों से उपेक्षित थे, वे अब फिर से खड़े हो रहे हैं।
युवाओं पर केंद्रित संदेश स्वामी जी ने 1993 के अपने उस विचार को दोहराया कि सनातन धर्म की सेवा के लिए भीड़ नहीं, बल्कि प्रेरित युवाओं के छोटे समूहों की आवश्यकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि गीता के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाना ही विकसित भारत की असली नींव होगा। इसके जवाब में PM मोदी ने कहा कि स्वामी जी के शब्द उनके लिए किसी मंत्र से कम नहीं हैं।
चिन्मय अमृत महोत्सव का आगाज बता दें कि स्वामी चिन्मयानंद द्वारा 1951 में स्थापित चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यह तीन दिवसीय महोत्सव आयोजित किया गया है। 23 से 25 अक्टूबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में दुनियाभर से 9,000 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।
राष्ट्र निर्माण पर जोर प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि जब भारत अपनी आजादी के 100 साल पूरे करेगा, तब चिन्मय मिशन भी शताब्दी वर्ष मनाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि बीते 12 वर्षों में भारत ने अपनी विरासत को सहेजने का काम किया है, जिसके तहत चोरी गईं 600 से अधिक प्राचीन मूर्तियां वापस लाई गई हैं। देश अब पूर्णतः ऋषियों और राष्ट्रभक्तों के दिखाए मार्ग पर अग्रसर है।
आस्था और आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम। 🙏
— Sambit Patra (@sambitswaraj) October 23, 2026
पूज्य गुरुदेव स्वामी चिन्मयानंद जी के होलोबॉट के साथ माननीय प्रधानमंत्री श्री @NarendraModi जी ने आत्मीय संवाद किया।
वर्ष 1993 में हुई ऐतिहासिक मुलाकात को स्मरण करते हुए स्वामी जी ने क्या कहा?
सुनिए यह विशेष संवाद। pic.twitter.com/7mMoxsu8xm
कार्बन उत्सर्जन का पाप : पीयूष गोयल ने बर्लिन में पश्चिमी देशों को आईना दिखाया
गया जी हत्याकांड: फोन कर बुलाया, फिर गोलियों से भूना; एनकाउंटर तक की पूरी कहानी
चीन का कुंग फू रोबोट: कार उठाना और जान बचाना हुआ आसान, देखें वायरल वीडियो
सनी देओल की सूर्या पर विवाद: मेडिकल प्रोफेशन के अपमान पर भड़की IMA, केंद्रीय मंत्री से की बड़ी मांग
एशियन पैरा गेम्स: भारत ने रचा इतिहास, 100 मेडल का जादुई आंकड़ा पार
फर्जी TTE बनकर रेलवे स्टेशन पर कर रहा था वसूली, सोशल मीडिया के कंटेंट पर रेलवे का कड़ा एक्शन
तिब्बत में प्रलय: 7.0 तीव्रता के भूकंप से 18 लोगों की मौत, चीन-पाकिस्तान-अफगानिस्तान में भी हिली धरती
जब शिकारी ही बन गया शिकार: हिरण की रिवर्स साइकोलॉजी ने चीते को किया पस्त
इजरायल के स्वतंत्रता दिवस पर गेस्ट ऑफ ऑनर होंगे PM मोदी, विशेष निमंत्रण में छिपी है बड़ी कूटनीति
छात्रों की सुरक्षा के लिए अनोखी पहल: गुजरात की यूनिवर्सिटी ने हॉस्टल में लगाए एंटी-सुसाइड फैन