नई दिल्ली: 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस की प्रस्तावित रैली को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। व्यापारियों द्वारा रैली के कारण व्यापार ठप होने और 10,000 करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका जताए जाने के बाद कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है।
बीजेपी की साजिश है यह वरिष्ठ कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने व्यापारियों की आपत्तियों को सिरे से खारिज करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह बीजेपी के काम करने का पुराना तरीका है। अल्वी ने कहा, बीजेपी अपने लोगों से पत्र लिखवाती है। अगर नुकसान का डर था, तो पुलिस ने रैली की अनुमति क्यों दी? उन्होंने दावा किया कि बीजेपी इस रैली में उमड़ने वाली भीड़ से डरी हुई है।
सीटीआई आम आदमी पार्टी का संगठन कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) पर सवाल उठाए। उन्होंने इसे आम आदमी पार्टी का व्यावसायिक संगठन करार दिया। गौतम ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जब संविधान और लोकतंत्र खतरे में थे, तब इस संगठन ने एक बार भी आवाज नहीं उठाई।
नुकसान नहीं, कमाई का मौका व्यापारियों के नुकसान के दावे को नकारते हुए राजेंद्र पाल गौतम ने एक अलग तर्क दिया। उन्होंने कहा कि रैली 1 नवंबर को है और दिवाली उसके बाद आ रही है। रैली में आने वाले लाखों लोग जब वापस लौटेंगे, तो वे बाजारों का रुख करेंगे। इससे व्यापार घटने के बजाय बढ़ेगा और व्यापारियों को फायदा ही होगा।
रैली की तैयारी जोरों पर कांग्रेस अपनी इस रैली को शक्ति प्रदर्शन के रूप में देख रही है। पार्टी का दावा है कि रामलीला मैदान में करीब 5 लाख लोगों का जमावड़ा होगा। यह रैली आगामी चुनावों और राजनीतिक माहौल के मद्देनजर बेहद अहम मानी जा रही है, जिसे लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
#WATCH | Delhi: On traders’ warning of ₹10,000 crore losses due to the November 1 rally, Congress leader Rashid Alvi says, “This is how the BJP operates. It gets such letters written by its own people. If there was any such concern, was the police not aware of it? Why did the… pic.twitter.com/PnXScjcVYN
— ANI (@ANI) October 24, 2026
जॉर्डन चर्च हमला: बर्बरता पर भारत का कड़ा रुख, विदेश मंत्री जयशंकर ने जताया गहरा दुख
वैभव सूर्यवंशी का गोल्डन रन थमा, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बार सिंगल डिजिट पर आउट
अमित शाह का दिल्ली पुलिस मुख्यालय दौरा: सुरक्षा चुनौतियों और संगठित अपराध पर कड़ा मंथन
Ind vs NZ: जब नामुमकिन को मुमकिन कर गए तिलक-नीतीश, आखिरी 18 गेंदों का महा-रोमांच
जामिया में फ्री शरजील के नारों पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, न्यायपालिका पर उठाए सवाल
40 साल का सूखा खत्म: रजनीकांत ने फैंस के बीच बैठकर देखी जेलर 2 , सिनेमाहॉल में मचा बवाल
मौत का लाइव मंजर: पहाड़ी रास्ते पर बेकाबू होकर खाई में गिरा ट्रक, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो
IND vs NZ: लड़खड़ाई कीवी टीम को फिलिप्स-जैकब ने संभाला, भारत को मिला 181 रनों का लक्ष्य
अश्लील वीडियो कांड के बाद सस्पेंड दरोगा ने रचाई शादी, वीडियो जारी कर कही ये बात
दिल्ली को बाढ़ से बचाने का मास्टर प्लान: यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी आरसीसी दीवार