दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने एक बड़ा और सख्त कदम उठाया है। अब प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों के संचालक जांच से बच नहीं पाएंगे। NGT ने दिल्ली नगर निगम (MCD) को उन फैक्ट्रियों के ताले तोड़ने की अनुमति दे दी है, जो जांच के दौरान बंद मिलती हैं।
बिना नोटिस के होगी कार्रवाई NGT ने साफ किया है कि नगर निगम के अधिकृत अधिकारी कानून के तहत किसी भी संदेह वाली इकाई का निरीक्षण कर सकते हैं। इसके लिए पहले से नोटिस देने की कोई अनिवार्यता नहीं है। यदि निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री अवैध पाई गई, तो उसका बिजली कनेक्शन तुरंत काट दिया जाएगा। इस कार्रवाई के लिए दिल्ली पुलिस सुरक्षा मुहैया कराएगी।
गामड़ी गांव पर है खास नजर यह सख्त आदेश उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गामड़ी गांव के मामले में आया है। वरुण गुलाटी की याचिका पर सुनवाई करते हुए NGT ने पाया कि वहां कई औद्योगिक इकाइयां बिना अनुमति के चल रही हैं। इनमें मेटल सर्फेस ट्रीटमेंट, निकेल इलेक्ट्रोप्लेटिंग, कांच पिघलाने और कपड़ों की रंगाई जैसे खतरनाक काम हो रहे हैं, जिससे भारी प्रदूषण फैल रहा है।
अधिकारियों को दी गई कानूनी शक्ति NGT अध्यक्ष जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव और विशेषज्ञ सदस्य डॉ. अफरोज अहमद की बेंच ने नगर निगम अधिनियम, 1957 का हवाला दिया। इस कानून के तहत निगम आयुक्त या उनके द्वारा अधिकृत अधिकारी किसी भी परिसर में प्रवेश करने के लिए अधिकृत हैं। यह प्रावधान अब प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों पर नकेल कसने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
MCD की धरपकड़ जारी नगर निगम भी एक्शन मोड में है। हाल ही में MCD ने पुरानी दिल्ली में तीन अवैध धोबी घाटों को सील किया है। इन इकाइयों पर आरोप है कि वे बिना शोधन किए जहरीले अपशिष्ट जल को सीधे नालों और यमुना नदी में बहा रही थीं। निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि इन इकाइयों के पास दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) की कोई मंजूरी नहीं थी।
NGT के इस फैसले से अब उन फैक्ट्री मालिकों में हड़कंप है जो जांच के दौरान अपने परिसर में ताला लगाकर भाग जाते थे। अब प्रशासन के पास सीधे कार्रवाई करने की पूरी कानूनी ताकत है।
VIDEO | Delhi: Mist sprayers operate at ITO amid pollution concerns as air quality remains in moderate category. #DelhiAQI #Pollution #DelhiNews
— Press Trust of India (@PTI_News) October 24, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) pic.twitter.com/41TwJdx85F
सुलग उठा फ्रांस: महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे 4 लाख लोग, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
मन की बात मेरे लिए एक तीर्थ यात्रा: 12 साल के सफर पर भावुक हुए प्रधानमंत्री मोदी
यूपी चुनाव में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन : लखनऊ में लगे पोस्टर, 200 सीटों पर ठोका दावा
दिवाली से पहले किसानों के खिले चेहरे: CM मोहन ने खाते में भेजे 318 करोड़ रुपये
बिग बॉस 20: मैरी कॉम का सफर खत्म, वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी की क्लास से हिले कंटेस्टेंट्स
INDIA ब्लॉक की रैली से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट: अमित शाह ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली
BJP को दिल से धन्यवाद : 1 नवंबर की महारैली से पहले राहुल गांधी ने क्यों साधा निशाना?
भारत में घुसकर रेत-पत्थर चोरी कर रहे थे बांग्लादेशी, BSF जवानों ने खदेड़ा, चले बम!
जापान में फिर डोली धरती: बोनिन आइलैंड में 6.3 तीव्रता के भूकंप के झटके, जानें क्या है स्थिति
काशी में गूंजी राफेल-सुखोई की दहाड़: नमो घाट पर पीएम मोदी ने देखा विंग्स ओवर गंगा का रोमांच