पेरिस: फ्रांस में बढ़ती महंगाई ने जन-आक्रोश का रूप ले लिया है। शनिवार (24 अक्टूबर 2026) को देश भर में करीब 4 लाख 10 हजार लोग सड़कों पर उतर आए। विरोध प्रदर्शनों ने हिंसक मोड़ ले लिया है, जिसके चलते पुलिस ने अब तक 1000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है।
हिंसा और आगजनी से दहले शहर पेरिस से लेकर मार्सिले और ल्योन तक स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। मार्सिले में प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स और पुलिस की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। बोर्डो में दुकानों के बोर्ड उखाड़ दिए गए और तोड़फोड़ की गई। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने कई शहरों में आंसू गैस के गोले छोड़े और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।
70,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती हिंसा और लूटपाट की पिछली घटनाओं को देखते हुए सरकार ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। गृह मंत्रालय ने पूरे देश में 70,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया था। इसमें आतंकवाद-रोधी अभियानों में माहिर स्पेशल यूनिट्स को भी शामिल किया गया। बावजूद इसके, कई शहरों में प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन द्वारा प्रतिबंधित इलाकों में घुसकर हंगामा किया।
राष्ट्रपति मैक्रों का सख्त रुख राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। केवल मान्यता प्राप्त ट्रेड यूनियनों द्वारा आयोजित प्रदर्शनों को ही अनुमति दी गई है। साथ ही, उपद्रव मचाने वालों के खिलाफ फास्ट-ट्रैक अदालती सुनवाई शुरू कर दी गई है, जिसके तहत सैकड़ों लोगों को जेल भेजा जा चुका है।
गृह मंत्री का दावा: दंगाई घुसे प्रदर्शन में फ्रांस के गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज ने बताया कि मार्च के दौरान कई हजार कट्टरपंथी कार्यकर्ता मौजूद थे। इनमें करीब 500 ऐसे लोग शामिल थे, जिनकी पहचान दंगाई के रूप में हुई है। सरकार का तर्क है कि आम नागरिकों के विरोध का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व हिंसा फैला रहे हैं, जिससे निपटने के लिए अब कठोर कदम उठाए जा रहे हैं।
फिलहाल, पेरिस की सड़कों पर तनाव कायम है और प्रशासन हालात पर बारीकी से नजर बनाए हुए है। महंगाई के मुद्दे पर सरकार और जनता के बीच बढ़ता यह फासला आने वाले दिनों में फ्रांस के लिए एक बड़ी राजनीतिक चुनौती बन सकता है।
#WATCH | France | Protests Turn Violent as Demonstrators Clash with Riot Police in Paris; large numbers of people are protesting across France against the rising cost of living.
— ANI (@ANI) October 25, 2026
(Source: Reuters) pic.twitter.com/Mtj9w1EL1l
बिग बॉस 20: रोहित शेट्टी ने गुल्लू को दिया खतरों के खिलाड़ी 16 का टिकट, कुशल तंवर ने तुरंत भरी हामी
दिवाली से पहले किसानों के खिले चेहरे: CM मोहन ने खाते में भेजे 318 करोड़ रुपये
आंध्र प्रदेश निकाय चुनाव: नामांकन के दौरान हिंसा से दहका राज्य, पूर्व मंत्री को धक्का देने का वीडियो वायरल
पार्किंग क्लैंप को मात: 3 पहियों पर दौड़ पड़ी BYD की ये दमदार SUV
आदित्य ठाकरे का बड़ा हमला: ठाणे में अमेजन के डेटा सेंटर पर रोक की मांग, पानी की किल्लत का उठाया मुद्दा
बिग बॉस 20: स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी का फूटा गुस्सा, लव गिल से पूछा- मुंहबोले भाइयों के साथ भी ऐसा ही करती हो?
दिल्ली: रानी गार्डन की झुग्गियों में भीषण आग, सब कुछ जलकर हुआ राख
समस्तीपुर में दहला देने वाली वारदात: आधी रात ढाबे में घुसे बदमाश, सो रहे मालिक को बेरहमी से पीटा और मारी गोली
क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने खुद बताई सच्चाई
IPL 2027: क्या आखिरी बार पीली जर्सी में दिखेंगे एमएस धोनी? दिसंबर से पहले लेंगे बड़ा फैसला