बेंगलुरु: क्रिकेट फैंस के लिए सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या एमएस धोनी आईपीएल 2027 में खेलते नजर आएंगे? इस पर सस्पेंस अभी भी बरकरार है। पूर्व सीएसके कप्तान ने संकेत दिए हैं कि उनके भविष्य का फैसला दिसंबर से पहले उनकी फिटनेस रिपोर्ट पर निर्भर करेगा।
हाल ही में बेंगलुरु में एक हेल्थकेयर इवेंट के दौरान धोनी ने अपने भविष्य को लेकर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अभी भी शारीरिक रूप से खुद को तैयार करने की प्रक्रिया में हैं।
धोनी ने कहा, मुझे पहले अपने टेस्ट करवाने होंगे। डॉक्टरों की रिपोर्ट आने के बाद ही मैं यह तय कर पाऊंगा कि मैं अगला सीजन खेलने की स्थिति में हूं या नहीं। दिसंबर से पहले मुझे एक स्पष्ट फैसला लेना होगा।
गौरतलब है कि धोनी की चोटें और उम्र लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, डॉक्टरों को यह सुनिश्चित करना होगा कि मेरी पुरानी गाड़ी सड़क पर ठीक से चल सके। फिलहाल सारा दबाव उन्हीं पर है।
चेन्नई सुपर किंग्स की तैयारियों पर धोनी की गहरी नजर है। जहीर खान को टीम का हेड कोच नियुक्त करने में धोनी की अहम भूमिका मानी जा रही है। चाहे धोनी बतौर खिलाड़ी मैदान पर उतरें या न उतरें, लेकिन ऑक्शन और टीम की रणनीति तैयार करने में उनका योगदान तय माना जा रहा है।
आईपीएल 2027 के लिए सभी टीमों को 15 नवंबर तक अपनी रिटेंशन लिस्ट सौंपनी है। सीएसके प्रबंधन ने पहले ही कहा है कि फैसला पूरी तरह धोनी के हाथ में है। फ्रेंचाइजी सीईओ काशी विश्वनाथन के अनुसार, धोनी के खेलने की उम्मीद अभी भी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है।
अब सबकी निगाहें धोनी की उस फिटनेस रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो यह तय करेगी कि क्या फैंस एक बार फिर पीले रंग की जर्सी में थाला का जादू देख पाएंगे।
#WATCH | Bengaluru, Karnataka | On his IPL future, Former Indian Cricket Team Captain Mahendra Singh Dhoni says, I ll have to go through the tests. You ll have to give me the report, and before December, I ll need to assess how strong I am and whether I can play one more season.… pic.twitter.com/PMvI9bBxmF
— ANI (@ANI) October 24, 2026
नवंबर में क्रिकेट का महायुद्ध: भारत और पाकिस्तान के बीच दो बार होगी खिताबी जंग
टक्कर ऑन ट्रैक: चलती मोनोरेल से टकराई क्रेन, मलबे की बारिश से दहली सड़क
पीवी सिंधू का ऐतिहासिक धमाका: पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंचीं, अब वर्ल्ड नंबर-1 से होगी खिताबी जंग
मन की बात मेरे लिए एक तीर्थ यात्रा: 12 साल के सफर पर भावुक हुए प्रधानमंत्री मोदी
फैंसी नंबर की कार, रॉड से कोहराम: बार बाउंसर की सरेआम बर्बर हत्या से दहला संभाजीनगर
मेरठ मंडल में धान खरीद की तैयारी: किसानों को मिलेगा 2,461 रुपये तक का भाव, 20 केंद्रों पर होगी खरीदारी
40 साल बाद थियेटर में फैंस के बीच थलाइवा : Jailer 2 देखकर रजनीकांत ने दिया बड़ा सरप्राइज
दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज: पश्चिमी विक्षोभ से बारिश, प्रदूषण में भी आई बड़ी राहत
19वें ओवर में ही मैच खत्म कर देते... , जीत के बाद तिलक वर्मा का बड़ा दावा
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026: 22 नवंबर को आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान, देखें पूरा शेड्यूल