समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए अपराध की एक खौफनाक घटना सामने आई है। सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ गांव में स्थित राज दरबार ढाबे में तीन-चार बदमाशों ने देर रात धावा बोलकर मालिक अभिनंदन कुमार राय को अपना निशाना बनाया।
सोते हुए मालिक पर हमला घटना रात करीब 2 बजे की है। ढाबा मालिक अभिनंदन कुमार राय गहरी नींद में सो रहे थे। तभी बदमाश अंदर दाखिल हुए और चादर हटाकर उनकी पहचान की। इसके बाद आरोपियों ने अभिनंदन पर लात-घूंसों की बौछार कर दी। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
कर्मचारियों को भी दी धमकी शोर सुनकर जब ढाबे के कर्मचारी अभिनंदन को बचाने के लिए आगे आए, तो बदमाशों ने पिस्टल लहराकर उन्हें डराया-धमकाया। जान बचाने के चक्कर में कर्मचारी इधर-उधर छिप गए। हमलावरों ने इस दौरान अभिनंदन की जमकर पिटाई की और फिर उन्हें गोली मार दी।
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हवा में फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। इस पूरी घटना का मंजर ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बेखौफ होकर बदमाशों ने हमले को अंजाम दिया।
गंभीर हालत में चल रहा इलाज हमले में गंभीर रूप से घायल अभिनंदन कुमार राय को तुरंत इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, उनकी स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है और वे डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं।
पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद चार मुख्य आरोपियों की पहचान कर ली है। सरायरंजन पुलिस का कहना है कि संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इलाके में इस घटना के बाद से दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।
*ये काफ़ी डरावना है ..!
— Mukesh singh (@Mukesh_Journo) October 23, 2026
समस्तीपुर के एक होटल में सो रहे युवक को अपराधियों में पहले पीटा और फिर जाते-जाते गोली मार दिया .!#samstipur #Bihar pic.twitter.com/pVsd89XsOT
जामिया प्रदर्शन: पुलिस ने कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को रोका, फ्री कश्मीर पोस्टरों पर मचा बवाल
तिब्बत में फिर डोली धरती: 4.5 की तीव्रता से आया भूकंप, तबाही के साये में लोग
कैम्ब्रिज का वो ग्रीक रेस्टोरेंट और राजीव संग पहली मुलाकात: सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया पर खोली यादों की पिटारी
मौसम का रेड अलर्ट: दिल्ली से दक्षिण भारत तक बरसेंगे बादल, मछुआरों के लिए समुद्र में जाने पर रोक
कन्नौज में अखिलेश यादव का पुतला फूंकने पहुंचे नेता की महिला ने की धुनाई, सड़क पर मची अफरा-तफरी
रोंगटे खड़े कर देगा बिच्छुओं की खेती का यह वीडियो; एक कमरे में भरे हैं हज़ारों ज़हरीले जीव
निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट में चुनौती: विशेषज्ञ समिति से जांच की मांग
नवजात के चेहरे पर मूंछें और गोट्टी! वायरल वीडियो देख दंग रह गए लोग, क्या यह सच है या AI का खेल?
दिल्ली: स्कूल के अंदर 12वीं की छात्रा ने खुद को लगाई आग, मौके पर ही हुई मौत
न्यूजीलैंड दौरे पर उम्मीदों पर फिरा पानी: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप, सस्ते में गंवाया विकेट