तिब्बत में कुदरत का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार देर रात आई तबाही के बाद आज सुबह फिर से धरती कांप उठी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, आज सुबह करीब 5:38 बजे (IST) 4.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। बार-बार आ रहे झटकों से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
गुरुवार की रात मचाई थी भारी तबाही यह ताजा झटका उस विनाशकारी भूकंप के बाद आया है, जिसने गुरुवार (22 अक्टूबर) रात करीब 10:33 बजे तिब्बत में भारी तबाही मचाई थी। इस भूकंप की तीव्रता 7.0 मापी गई थी। इसका केंद्र उत्तरी तिब्बत के नागचू शहर की बाचेन काउंटी में था।
16 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल इस भीषण प्राकृतिक आपदा में अब तक 16 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 65 लोग घायल बताए जा रहे हैं। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया है। बचाव अभियान अभी भी जारी है।
413 बार हिली धरती चीन के भूकंप निगरानी केंद्र के मुताबिक, मुख्य भूकंप के बाद से अब तक 413 छोटे झटके (आफ्टरशॉक्स) दर्ज किए जा चुके हैं। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि भूकंप के दौरान लोग अपनी जान बचाने के लिए बदहवास होकर इमारतों से बाहर भाग रहे हैं। कई स्थानों पर मलबे के ढेर साफ नजर आ रहे हैं।
धर्मशाला में श्रद्धांजलि का दौर तिब्बत में हुई इस त्रासदी का दर्द दुनिया भर में महसूस किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित मैकलॉडगंज में तिब्बती यूथ कांग्रेस द्वारा एक कैंडल लाइट प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त की।
*An earthquake of magnitude 4.5 struck Tibet at around 5:38 AM IST: National Center for Seismology pic.twitter.com/SAnX5Nqh7Y
— ANI (@ANI) October 24, 2026
दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: 5% महंगाई भत्ता बढ़ा, एरियर का भी तोहफा
सीवान में पटाखों का बारूद बना मौत का जाल: जोरदार धमाकों से ढहा मकान, 4 की मौत
बंगाल की खाड़ी में जागा चक्रवात का दानव : बिहार-झारखंड समेत 6 राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी
तेज गेंदबाज बनना चाहते थे ऋद्धिमान साहा, मगर अपनी कलाकारी से बन गए दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर
दिल्ली MCD के 4,000 कर्मचारियों को दिवाली का बड़ा तोहफा, अब मिलेगी ₹18,000 न्यूनतम सैलरी
अंजलि अरोड़ा को 1.20 करोड़ का कानूनी झटका: इवेंट छोड़ने पर आयोजकों ने भेजा नोटिस, 15 दिन का मिला अल्टीमेटम
प्रतीका रावल का शतक और गेंदबाजों का कमाल, भारत ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा
यूपी एमएलसी चुनाव: आगरा से लखीमपुर तक रणक्षेत्र बने बूथ, जमकर चले लात-घूंसे और फर्जी वोटिंग का आरोप
राहुकाल देखते हैं, मौसम नहीं! कोडाइकनाल में फंसे पर्यटकों पर सोशल मीडिया का तीखा कटाक्ष
दिल्ली की कुर्सी खतरे में है : फारूक अब्दुल्ला का मोदी सरकार पर तीखा प्रहार