कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने बेटे और विजुअल आर्टिस्ट रेहान वाड्रा के समर्थन में एक भावुक संदेश साझा किया है। मामला दिल्ली के प्रतिष्ठित बीकानेर हाउस में आयोजित रेहान की कला प्रदर्शनी से जुड़ी तस्वीरों के विवाद से जुड़ा है।
रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी का नाम नो आइडिया इज फाइनल है। इसमें वन्यजीव फोटोग्राफी, अमूर्त कला और हालिया युवा आंदोलनों व विरोध-प्रदर्शनों से जुड़ी 70 से अधिक तस्वीरें शामिल थीं।
आरोप है कि प्रदर्शनी शुरू होने से ठीक पहले बीकानेर हाउस प्रबंधन ने तस्वीरों के राजनीतिक स्वरूप पर आपत्ति जताई। रेहान का कहना है कि उन्हें धमकी दी गई थी कि यदि तस्वीरें नहीं हटाई गईं, तो पूरी प्रदर्शनी रद्द कर दी जाएगी।
रेहान ने खुलासा किया कि आयोजकों ने उन्हें तिरंगे की तस्वीरें हटाने का भी निर्देश दिया था। उन्होंने तिरंगे को हटाने से साफ इनकार कर दिया। जब प्रबंधन ने एक तस्वीर हटा दी, तो रेहान ने उसे दोबारा लगा दिया। इसके बावजूद, अंततः उन्हें प्रदर्शनों से जुड़ी तस्वीरों को हटाना पड़ा।
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा, जब कोई ताकतवर व्यक्ति दूसरे की अभिव्यक्ति से डरने लगता है, तो उसे एहसास नहीं होता कि वह उस ताकत को पहले ही खो चुका है, जिसे वह बचाने की कोशिश कर रहा है।
प्रियंका ने बेटे का हौसला बढ़ाते हुए कहा, तुम सच्चाई के साथ खड़े हो। मुझे तुम पर गर्व है और हमेशा रहेगा। उन्होंने अपने संदेश के अंत में मामा लिखकर स्नेह भी व्यक्त किया।
रेहान वाड्रा ने स्पष्ट किया है कि वे विरोध-प्रदर्शनों से जुड़ी तस्वीरों के पूरे संग्रह को किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर प्रदर्शित करने की योजना बना रहे हैं। फिलहाल, बीकानेर हाउस में उनकी प्रदर्शनी सीमित तस्वीरों के साथ जारी है।
इस घटना ने कला की स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की आजादी को लेकर नई बहस छेड़ दी है।
*.@raihanrvadra
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 22, 2026
When someone with power becomes afraid of the expression of another, he doesn’t know it, but he has already lost the very power he is trying to protect.
You stand for what is true and everything beautiful will find its way to you.
I am proud of you, always… pic.twitter.com/2goSUEq5gL
IND vs NZ: कीवी सरजमीं पर जंग का आगाज, आज होगा पहला टी20 मुकाबला; जानें फ्री में देखने का तरीका
टीवी चैनलों पर नकेल: आतंकी ऑपरेशन की लाइव कवरेज से लेकर AI तक, सरकार ने जारी की सख्त गाइडलाइंस
मक्का के बाद बद्र का उदय: पाकिस्तान-तुर्की समेत 4 देशों की नई रक्षा घेराबंदी का असली खेल क्या है?
अनाहत सिंह का बड़ा धमाका: 8 बार की वर्ल्ड चैंपियन को हराकर सिलिकॉन वैली ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं
सपा नेता राजकुमार भाटी का वीडियो वायरल: देवी-देवताओं को न पूजने की शपथ ली, फिर दी सफाई
RSS पर राहुल गांधी के वार के बाद भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, राजनीतिक दलों पर साधा बड़ा निशाना
ट्रंप की धमकी का ईरान ने दिया करारा जवाब: कहा- हमारे पास है फादर ऑफ ऑल बम
इतिहास को आकार देने वाले सेंगोल के शिल्पकार वुम्मिडी एथिराज का निधन, देश ने दी श्रद्धांजलि
चालान से डर या पत्नी से बेरुखी? पुलिस से बचने के लिए बाइक से गिरी पत्नी को छोड़कर भागा पति
महिला आरक्षण और परिसीमन पर आर-पार: खरगे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, उठाए गंभीर सवाल