उत्तराखंड के रुद्रपुर से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। त्रिशूल चौक पर पुलिस चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार अपनी पत्नी को सड़क पर गिराकर खुद फरार हो गया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पुलिस को देख बढ़ाई रफ्तार घटना उस समय हुई जब पुलिस वाहन जांच अभियान चला रही थी। बाइक सवार अपनी पत्नी के साथ वहां से गुजर रहा था। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन जुर्माने से बचने के चक्कर में युवक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और तेज कट मारा। संतुलन बिगड़ने के कारण पीछे बैठी पत्नी सड़क पर गिर गई।
पीछे मुड़कर भी नहीं देखा हैरानी की बात यह रही कि पत्नी को सड़क पर गिरता देख भी पति ने न तो बाइक रोकी और न ही पीछे मुड़कर देखा। वह अपनी जान बचाने के लिए तेजी से वहां से निकल गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और राहगीरों ने तुरंत महिला की मदद की। गनीमत रही कि महिला को गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया है।
सोशल मीडिया पर हस्बैंड ऑफ द ईयर का तंज इस घटना का वीडियो एक्स (ट्विटर) पर वायरल होते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। यूजर्स शख्स के व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं। लोग व्यंग्य करते हुए उसे हस्बैंड ऑफ द ईयर का खिताब दे रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, क्या चालान पत्नी की जान से ज्यादा कीमती था? वहीं अन्य लोगों ने इसे बेहद शर्मनाक करार दिया है। पुलिस ने भी इस घटना के बाद लोगों से अपील की है कि चेकिंग के दौरान लापरवाही न बरतें, क्योंकि ऐसा करना जानलेवा साबित हो सकता है।
सावधानी जरूरी पुलिस का कहना है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। चेकिंग से बचने की कोशिश में खुद की और दूसरों की जान को खतरे में डालना अपराध की श्रेणी में आता है। फिलहाल, इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।
A motorcyclist allegedly trying to evade a traffic challan sped away during police checking in Rudrapur, Uttarakhand, causing the woman riding pillion, reportedly his wife, to fall onto the road.
— Hate Detector 🔍 (@HateDetectors) October 17, 2026
Instead of stopping to help her, the biker allegedly fled the scene, leaving the… pic.twitter.com/2qgknZetoJ
NEET UG एडमिशन का संकट: 4000 से ज्यादा सीटें खाली, सांसद ने PM से लगाई गुहार
गोल्डन टेंपल में अचानक रो पड़ीं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना भी रह गए हैरान!
# जेल से छूटते ही ज्ञानू के खिलाफ हुंकार, सौरव दास और आशुतोष रांका ने फिर छेड़ा संग्राम
रामायण के सेट से सामने आई रणबीर कपूर की बड़ी चूक, बयान पर मचा बवाल तो थमी एक्टर की जुबान!
तिरंगा लहराना गुनाह है क्या? : सौरव दास-आशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर गरमाया सियासी पारा
पुरानी यादों में खोए आनंद महिंद्रा: ऋषिकेश की बदलती तस्वीर देख जताई यह चिंता
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट पर भारत की दो टूक: दाऊद इब्राहिम को ‘क्रिमिनल’ बताने पर बिफड़ा भारत, लताड़ा UN रिपोर्टर को
दिल्ली हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी: बॉन्ड भरा और अगले ही दिन तोड़ दिया?
AI का खतरनाक खेल: बेंगलुरु में विधानसभा को बम से उड़ाने का फर्जी वीडियो वायरल, बिहार का मजदूर गिरफ्तार
रील के लिए दांव पर लगाई बच्चे की जान: समुद्र किनारे माता-पिता की लापरवाही का वीडियो वायरल