भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की नई चयन समिति का ऐलान कर दिया है। अजीत अगरकर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद बोर्ड ने अहम बदलाव किए हैं।
बीसीसीआई ने पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा को नया चीफ सेलेक्टर नियुक्त किया है। बोर्ड के अनुसार, ओझा को उनके सीनियरिटी और टेस्ट क्रिकेट में मिले लंबे अनुभव के कारण यह बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। अब वह चयन समिति की बैठकों की अध्यक्षता करेंगे।
अपने करियर में कुल 626 अंतरराष्ट्रीय और घरेलू विकेट लेने वाले दिग्गज रमेश पवार को चयन समिति का नया सदस्य बनाया गया है। क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (CAC) के सदस्य अशोक मल्होत्रा और जतिन परान्जपे ने इंटरव्यू प्रक्रिया के बाद पवार के नाम पर मुहर लगाई।
भले ही रमेश पवार का बतौर खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय करियर छोटा रहा हो, लेकिन उन्हें कोचिंग का लंबा अनुभव है। उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच के रूप में एशिया कप और कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में सिल्वर मेडल जीतने में अहम भूमिका निभाई थी। साथ ही, वह मुंबई और गुजरात की टीमों के साथ भी काम कर चुके हैं।
बीसीसीआई द्वारा घोषित नई चयन समिति में प्रज्ञान ओझा (प्रमुख) के साथ शिव सुंदर दास, आरपी सिंह, अजय रात्रा और रमेश पवार शामिल हैं। बोर्ड ने निवर्तमान चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान के लिए आभार जताया है।
वहीं, घरेलू क्रिकेट में दिल्ली की टीम ने शानदार खेल दिखाया है। रणजी ट्रॉफी के दूसरे मैच में गुजरात के खिलाफ दिल्ली ने 648 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर पारी घोषित की। टीम के लिए आयुष बडोनी ने 217 रनों की विशाल पारी खेली, जबकि प्रियांश आर्या महज एक रन से दोहरा शतक चूक गए और 199 रन पर आउट हुए।
🚨 Announcement 🚨
— BCCI (@BCCI) October 19, 2026
Mr Ramesh Powar @imrameshpowar appointed to Men’s Selection Committee.
Based on seniority (most Tests), Mr Pragyan Ojha @pragyanojha will chair the Committee.
BCCI appreciates Mr Ajit Agarkar @imAagarkar for his commitment, conviction and contribution during… pic.twitter.com/DahXDLxgLi
रूस-यूक्रेन युद्ध: पुतिन की त्रिपक्षीय बैठक की पेशकश, ट्रंप ने जेलेंस्की पर साधा निशाना
भारत न बांग्लादेश है, न फ्रांस : किरेन रिजिजू के तीखे हमले पर शशि थरूर का पलटवार
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर भड़के रामदास अठावले, कहा- हर बात पर आंदोलन ठीक नहीं
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला: सलमान खान के घर बढ़ाई गई सुरक्षा, तीनों शूटर गिरफ्तार
महिला आरक्षण और परिसीमन पर सरकार ने बढ़ाई कूटनीति की चाल, रिजिजू ने खड़गे को लिखा पत्र
2027 के महासंग्राम की तैयारी: अखिलेश यादव 26 नवंबर को जारी करेंगे PDA का प्रणपत्र
भारत-न्यूजीलैंड के बीच नई आर्थिक सुबह: 20 अक्टूबर से लागू होगा ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट
मध्य पूर्व में युद्ध का साया: अमेरिका ने नागरिकों के लिए जारी की हाई-अलर्ट एडवाइजरी
सत्ताइस का संकल्प : संविधान दिवस पर समाजवादी पार्टी लाएगी जन-मन का मैनिफेस्टो
आज टाइगर, कल कौन? जुहू में हुई फायरिंग पर भड़का AICWA, सरकार के सामने रखी 5 बड़ी मांगें