लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आहट तेज होते ही समाजवादी पार्टी ने अपनी सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अब अपने चुनावी घोषणापत्र की तारीख का ऐलान कर दिया है।
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि वे 26 नवंबर को संविधान दिवस के पावन अवसर पर अपना जन-मन का मैनिफेस्टो जारी करेंगे। इसे पार्टी ने सत्ताईस का संकल्प: पीडीए का प्रणपत्र नाम दिया है।
कन्नौज में खाली कुर्सियों ने मचाया सियासी भूचाल इस बड़े ऐलान के बीच पार्टी के भीतर अनुशासन पर भी जोर दिया जा रहा है। हाल ही में कन्नौज में हुए पीडीए सम्मेलन में भीड़ न जुटने और कुर्सियां खाली रहने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।
इस घटना से पार्टी नेतृत्व खासा नाराज था। नतीजतन, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने सख्त कदम उठाते हुए न केवल कन्नौज के जिलाध्यक्ष कलीम खान को पद से हटा दिया, बल्कि पूरी जिला कार्यकारिणी और सभी फ्रंटल संगठनों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।
कार्यकर्ताओं को अखिलेश की दो टूक चेतावनी संगठनात्मक कार्रवाई के साथ-साथ अखिलेश यादव ने भाजपा को घेरने की रणनीति भी साफ कर दी है। उन्होंने पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा बेईमानी को अपनी ताकत मानती है।
सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि आगामी चुनावों को प्रभावित करने के लिए भाजपा बड़े पैमाने पर फर्जी वोट बनवाने की साजिश रच रही है। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि वे पूरी तरह सतर्क रहें और अपने-अपने बूथों पर पैनी नजर रखें।
चुनावी रणनीति पर टिकी निगाहें एक तरफ अखिलेश यादव पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के मुद्दे को धार देने में जुटे हैं, तो दूसरी तरफ संगठन की सुस्ती बर्दाश्त न करने का संदेश देकर उन्होंने अपनी कार्यशैली को भी स्पष्ट कर दिया है। अब सभी की निगाहें 26 नवंबर पर टिकी हैं, जब सपा का आधिकारिक प्रणपत्र जारी होगा।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 19, 2026*
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला: बाल-बाल बचे एक्टर, चश्मदीद करण वीर मेहरा ने बयां किया खौफनाक मंजर
लंकापति को पूजता है मध्य प्रदेश का यह अनोखा गांव, जहां रावण दहन मना है!
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा फायरिंग: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने लिया एक्शन, अपराधियों को दी चेतावनी
ट्रेन में कॉकरोच थे, इसलिए उतर गया : उद्धव का साथ छोड़ शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए आनंद दुबे
ब्लिंकिट डिलीवरी: पढ़ाई के साथ कमाई का नया जरिया, लॉ स्टूडेंट ने खोली कमाई की पोल
कनॉट प्लेस में तिरंगा रैली पर बवाल: अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, दिल्ली पुलिस का कड़ा पहरा
जुहू में टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला: कार पर फायरिंग से दहला बॉलीवुड, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने
क्या बंदूक जाम होने से बची टाइगर श्रॉफ की जान? वायरल वीडियो ने खड़े किए बड़े सवाल
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला: हमलावरों की पहली तस्वीर आई सामने, लॉरेंस बिश्नोई गैंग कनेक्शन पर जांच तेज
ऐसे होती है वोट चोरी : कोलकाता के मुस्लिम ड्राइवर का वीडियो देख सकते में आया सियासी गलियारा