मुंबई के पॉश इलाके जुहू में 18 अक्टूबर को बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमले ने पूरे फिल्म जगत को हिला कर रख दिया है। गनीमत रही कि इस घटना में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए, लेकिन हमलावरों की गोलियों से उनके ड्राइवर और एक ऑटो-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
15 टीमें खंगाल रही हैं सुराग पुलिस ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। घटना के बाद से ही पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और आरोपियों की तलाश के लिए 15 विशेष टीमों का गठन किया गया है। पुलिस हर एक सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों के कनेक्शन को खंगाल रही है ताकि हमलावरों तक जल्द पहुंचा जा सके।
AICWA का तीखा हमला: हम सुरक्षित नहीं ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। एसोसिएशन ने अपने आधिकारिक बयान में सवाल उठाया है कि अगर मुंबई के बीचों-बीच एक सेलिब्रिटी सुरक्षित नहीं, तो आम नागरिक का क्या होगा?
एसोसिएशन ने सलमान खान, सैफ अली खान, रोहित शेट्टी और कपिल शर्मा के कैफे पर हुए पिछले हमलों का हवाला देते हुए कहा कि सरकार और पुलिस बॉलीवुड को सुरक्षा देने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा, आज टाइगर श्रॉफ पर हमला हुआ है, कल कौन निशाना बनेगा?
एसोसिएशन की 5 सख्त मांगें AICWA ने बॉलीवुड की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के सामने पांच प्रमुख मांगे रखी हैं:
फिलहाल, इस पूरे मामले पर टाइगर श्रॉफ की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पूरा बॉलीवुड इस घटना के बाद से सहमा हुआ है और प्रशासन की ओर से ठोस कदम उठाए जाने का इंतजार कर रहा है।
MEDIA RELEASE
— All Indian Cine Workers Association (@aicwaofficial) October 18, 2026
⁰For Immediate Release | 18 October 2026
Today Tiger Shroff, who is next? Firing in Juhu: AICWA says government and police have failed, demands strictest action against gangsters
Mumbai: The All Indian Cine Workers Association (AICWA) is shocked and deeply… pic.twitter.com/s4srlHDEMi
WTC फाइनल की राह: न्यूजीलैंड का दौरा टीम इंडिया के लिए अग्निपरीक्षा , जानिए पूरा समीकरण
आका कहीं भी छिपे हों, पाताल से भी खींच लाएंगे , टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले पर सीएम फडणवीस की दो टूक
सरेआम वकील की हत्या, पत्नी का सीएम योगी से सवाल— मेरा पति लौटाएं, अब कौन संभालेगा बेटियों का भविष्य?
आज टाइगर, कल कौन? जुहू में हुई फायरिंग पर भड़का AICWA, सरकार के सामने रखी 5 बड़ी मांगें
साहिल को न्याय दो : IIT बॉम्बे के बाहर प्रदर्शन कर रहे माता-पिता समेत कई छात्र हिरासत में
मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला: बॉलीवुड में दहशत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
बांके बिहारी मंदिर में बवाल: दर्शन के दौरान सुरक्षाकर्मियों और श्रद्धालु में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल
बारिश की मार और बोलैंड का कहर: 12.2 ओवर में ही बैकफुट पर साउथ अफ्रीका
नो मोर डिले: कानूनी फंदे में फंसे Yo Yo Honey Singh, साइबर सेल का सख्त रुख! आज ही होना होगा पेश
सोशल मीडिया पर वायरल मुस्लिम ड्राइवर का वीडियो: क्या ममता-कांग्रेस को घेरेगी सियासी जंग?