अमेरिका के इलिनॉय में एक बड़ी त्रासदी उस समय टल गई, जब भारतीय मूल के लोगों और मंदिरों को निशाना बनाने की एक खतरनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने 19 वर्षीय एलेक्जेंड्रोस पापोराकिस को गिरफ्तार किया है, जो एक टैको बेल रेस्तरां में कैशियर का काम करता था।
दोस्त को कॉल किया और साजिश खुली आरोपी ने 11 अक्टूबर को हमले का दिन तय किया था। वह हथियार लेकर निकला था, लेकिन ऐन मौके पर उसकी राइफल जाम हो गई। नाकाम होने के बाद उसने अपने सहकर्मी को फोन कर इसका जिक्र किया। सहकर्मी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।
8 पेज के नफरती दस्तावेज का खुलासा जांच में सामने आया है कि पापोराकिस ने 8 पन्नों का एक दस्तावेज बनाया था, जिसमें उसने खुद को श्वेत वर्चस्ववादी (White Supremacist) बताया। इस दस्तावेज में भारतीयों, यहूदियों और अफ्रीकी मूल के लोगों के खिलाफ जहर उगला गया था। उसने हथियारों और टैक्टिकल गियर की तस्वीरें भी साझा की थीं।
हिंदू मंदिर था मुख्य निशाना? पापोराकिस के निशाने पर औरोरा शहर में स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी (बालाजी) मंदिर होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस अभी इस बात की पुष्टि कर रही है, लेकिन आरोपी के घर से मिली भारी मात्रा में कारतूस और बॉडी आर्मर जैकेट किसी बड़े हमले की तैयारी की गवाही दे रहे हैं।
विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी चिंता भारत सरकार ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि साजिश का नस्लवादी और हिंदू-विरोधी स्वरूप बेहद गंभीर है। भारत ने अमेरिकी अधिकारियों से इस मामले की गहन जांच करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने की मांग की है।
पुलिस की कार्रवाई और बरामदगी माउंट प्रॉस्पेक्ट और पैलेटाइन पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक राइफल, कई लोडेड मैगजीन और सैकड़ों कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी के कपड़ों पर श्वेत वर्चस्ववादी चरमपंथ के प्रतीक भी मिले, जो उसकी वैचारिक कट्टरता को साबित करते हैं।
Our response to media queries regarding an attempted mass shooting incident in the United States.
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) October 15, 2026
🔗 https://t.co/mKh70FMPsI pic.twitter.com/yVQ3OeSo4d
हां, हम सत्ता बदलना चाहते हैं : प्रशांत भूषण का सरकार को खुला चैलेंज
कल भारत में दस्तक देगा Tecno का नया 5G स्मार्टफोन, क्या 15 हजार से कम होगी कीमत?
IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़े बदलाव की तैयारी, इन 4 खिलाड़ियों की छुट्टी तय?
गोरेगांव में खौफनाक वारदात: 10 साल की बच्ची ने 18 महीने के मासूम को डक्ट से नीचे फेंका, CCTV में कैद हुई घटना
बंद करो, दफा हो जाओ! प्रेस कॉन्फ्रेंस में मचा बवाल, नेहा बोरा ने भरी हुंकार
मुंबईकरों के लिए बड़ी राहत: अब जुहू से अंधेरी का सफर 45 मिनट के बजाय सिर्फ 20 मिनट में
दिल्ली में अब स्मार्ट होगी पानी की सप्लाई: IC3 सेंटर और इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल से रुकेगी बर्बादी
इमरान खान का बचाव, ध्रुव राठी पर निशाना: संजय राउत ने सरकार को दी शेख हसीना वाली चुनौती
दिल्ली की महिला श्रमिकों के लिए CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, पोषण और सुरक्षा पर होगा खास फोकस
अतीक की दहशत का अंत: कसारी-मसारी अब बना श्रीकृष्ण पुरी , गरीबों को मिलेंगे 602 फ्लैट