दिल्ली: राजधानी दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में गुरुवार को आयोजित कॉकरोच जनता पार्टी और आइसा की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आइसा की प्रमुख नेहा बोरा ने जैसे ही अपनी बात रखनी शुरू की, वहां मौजूद कुछ लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी।
हंगामे के बीच सख्त रुख प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अचानक कुछ लोगों ने बंद करो, दफा हो जाओ के नारे लगाने शुरू कर दिए। स्थिति बिगड़ती देख नेहा बोरा ने संयम नहीं खोया और आयोजकों को सख्त निर्देश देते हुए हंगामा करने वालों को तुरंत बाहर निकालने को कहा। इस घटना ने आयोजन स्थल पर अफरातफरी का माहौल पैदा कर दिया।
पत्रकारों के उत्पीड़न पर फूटा गुस्सा नेहा बोरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडियाकर्मियों के प्रति अपनी एकजुटता दिखाते हुए गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि प्रेस कार्ड होने के बावजूद पत्रकारों को पीटा गया और घंटों हिरासत में रखा गया।
बोरा ने आरोप लगाया कि कवरेज न करने की धमकी देकर पत्रकारों से कैमरे छीन लिए गए। उन्होंने महिला पत्रकारों के प्रति हो रहे कथित यौन उत्पीड़न का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया।
पुलिस पर निशाना, एफआईआर का आरोप नेहा ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब एक महिला पत्रकार ने अपने उत्पीड़न की शिकायत पुलिस से की, तो पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई करने के बजाय उल्टा उसी महिला पत्रकार के खिलाफ काउंटर एफआईआर दर्ज कर ली। उन्होंने कहा, ये लोग कानून व्यवस्था बनाए रखने के बजाय न्याय मांगने वाले नागरिकों को निशाना बना रहे हैं।
बांग्लादेश आंदोलन से की तुलना नेहा बोरा ने अपने संबोधन में बांग्लादेश में हुए छात्र आंदोलन का जिक्र करते हुए भारत में चल रहे जेन-जी (Gen-Z) आंदोलन को उससे प्रेरित बताया। उन्होंने कहा, हम बांग्लादेश के छात्रों को लाल सलाम पेश करते हैं। भारत में जो युवा आंदोलन छिड़ा है, उसकी प्रेरणा बांग्लादेश से ही मिली है।
दूरी तक जारी रहेगा आंदोलन विवादों और हंगामे के बीच नेहा बोरा ने स्पष्ट कर दिया कि यह लड़ाई यहीं नहीं रुकेगी। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष अब केवल दिल्ली तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के कोने-कोने में फैल चुका है। उन्होंने घोषणा की कि जंतर-मंतर से लेकर मुंबई के शिवाजी पार्क तक यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
VIDEO | Delhi: Chaos erupts during a press conference addressed by AISA president Neha Bora and CJP founder Abhijeet Dipke at the Press Club of India. pic.twitter.com/DEViKWO6Q8
— Press Trust of India (@PTI_News) October 15, 2026
अंकिता भंडारी के माता-पिता का सरकार को अल्टीमेटम: ‘दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करो, वरना होगा बड़ा आंदोलन’
CJP की तिरंगा यात्रा पर सियासी घमासान, बीजेपी सांसद ने दी बड़ी चेतावनी
मनोरंजन जगत में हिंदूफोबिया पर एकता कपूर का बड़ा खुलासा, कहा- टीका लगाने पर उड़ाया जाता था मजाक
इतिहास के पन्नों में कैद दरभंगा का राष्ट्रीय विद्यालय बनेगा अब संरक्षित स्मारक
नक्सलवाद का अंत बस शुरुआत: अब बस्तर के जख्म भरेंगे और मिटाएंगे हिंसा के निशान
क्या कैप्टन अमरिंदर सिंह की होगी कांग्रेस में घर वापसी ? सचिन पायलट के बयान से मची हलचल
मुंब्रा को हरा करने का दावा करने वाली पार्षद के पिता शिंदे गुट में, क्या है पूरा मामला?
पूरा मुंब्रा हरा करने वाली पार्षद के पिता ने थामा भगवा , शिंदे की शिवसेना में एंट्री से सियासी भूचाल
मैंने शिवा को कूदते देखा, अगर टॉर्चर जारी रहा तो मैं भी सुसाइड कर लूंगी - श्रद्धा दुबे का सनसनीखेज बयान
स्मृति मंधाना युग का आगाज: कल जिम्बाब्वे के खिलाफ नए अवतार में दिखेगी टीम इंडिया, जानें मैच से जुड़ी हर बड़ी जानकारी