बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को देश छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए इसे बदले की कार्रवाई करार दिया है।
सरकार क्यों डरी हुई है? संजय राउत ने कहा कि इमरान खान केवल एक कलाकार और परफॉर्मर हैं। जब वे देश के युवाओं की आवाज बनकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए, तो केंद्र सरकार डर गई। राउत का आरोप है कि इसी डर के कारण उन्हें विदेशी नागरिक बताकर देश छोड़ने का फरमान सुनाया गया है।
बाकी विदेशियों पर कार्रवाई क्यों नहीं? राउत ने सरकार को खुली चुनौती दी। उन्होंने सवाल उठाया कि बॉलीवुड में ऐसे कई कलाकार हैं जो कनाडा, दुबई या अन्य देशों की नागरिकता रखते हैं। उन्होंने पूछा, सिर्फ इमरान खान को ही निशाना क्यों बनाया जा रहा है? अगर नियम लागू करना है, तो उन सभी की लिस्ट बनाकर उन्हें भी बाहर निकालिए।
ध्रुव राठी पर दागे सवाल संजय राउत ने यूट्यूबर ध्रुव राठी का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि राठी भी विरोध प्रदर्शनों में शामिल होते हैं और वे जर्मन नागरिक हैं। राउत ने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें देश छोड़ने के लिए क्यों नहीं कहा गया? गौरतलब है कि ध्रुव राठी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि वे भारतीय नागरिक हैं और उनके पास भारतीय पासपोर्ट है।
पहले शेख हसीना को बाहर निकालिए संजय राउत ने केंद्र सरकार को घेरते हुए बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, सरकार को पहले उन लोगों को बाहर निकालना चाहिए जिन्हें उन्होंने पनाह दे रखी है। शेख हसीना अभी भारत में ही हैं, पहले उन्हें देश से बाहर निकालिए।
क्यों मिला इमरान खान को नोटिस? अभिनेता इमरान खान ने हाल ही में मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और इमिग्रेशन एक्ट की धारा 7 और 29 के तहत 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस थमा दिया। पुलिस का कहना है कि विदेशी नागरिक होने के नाते वे राजनीतिक प्रदर्शनों में भाग नहीं ले सकते।
Mumbai, Maharashtra: Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut says, ... Imran Khan is an actor, a performer, an artist in this country. When he became the voice of the nation s youth and joined a protest, the government got scared. They labeled him a foreign national and told him to leave… pic.twitter.com/DzF6p3FJIy
— IANS (@ians_india) October 15, 2026
यह मर्डर नहीं, सुसाइड था : फरार इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
रामायणम् का इंटरनेशनल प्रोमो जारी: राम को साधारण इंसान के रूप में पेश कर रावण का सच दिखाया
पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम का डबल अटैक : तेज आंधी और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी
सामान का वजन बढ़ेगा... , शतकवीर शे होप ने मैच के बाद क्यों कही ये अजीब बात?
सिक्सर किंग बने अभिषेक शर्मा: सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास
यूपीआई पेमेंट पर लगने वाला चार्ज टला: 15 अक्टूबर से होने वाला था महंगा, जानें अब आपकी जेब पर क्या असर होगा?
तमिलनाडु की सियासत में गला काटने वाला इशारा कैसे बना नया ट्रेंड? विजय का स्वैग और DMK की बौखलाहट
नीला ड्रम हत्याकांड: पति के 5 टुकड़े करने वाली मुस्कान और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
छोटे व्यापारियों के लिए सुनहरा मौका: MSME मंत्रालय उठाएगा विदेश यात्रा का खर्च, ऐसे करें आवेदन
बाघ के साथ खेलते दिखे डोनाल्ड ट्रंप: AI वीडियो शेयर कर विवादों में घिरे, परिवार ने जताई सख्त आपत्ति