दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने पार्टी के दो प्रमुख नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजने का आदेश दिया है।
वहीं, पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके के मेंटर अजिंक्य शिंदे को 5,000 रुपये के निजी बॉन्ड और 6 महीने तक शांति बनाए रखने की शर्त पर रिहा कर दिया गया है।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटा दिया गया है। इसके बावजूद ये नेता वहां अवैध रूप से दाखिल हुए थे। पुलिस का आरोप है कि 13 अक्टूबर की सुबह 14 सदस्य जबरन जंतर-मंतर के परिसर में घुसे और सुरक्षाकर्मियों के काम में बाधा डाली।
पुलिस ने इन नेताओं पर शांति बनाए रखने के लिए पूर्व में भरे गए बांड की शर्तों को तोड़ने का आरोप लगाया है। अधिकारियों ने सौरव दास और आशुतोष रांका को रिपीट ऑफेंडर (बार-बार कानून तोड़ने वाला) करार दिया है।
पुलिस ने कोर्ट को बताया कि रांका और दास ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 का उल्लंघन किया है। पुलिस ने यह भी दावा किया कि इन नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को गैर-कानूनी गतिविधियों के लिए उकसाया।
मजिस्ट्रेट ने उनके पिछले आचरण और कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए उन्हें 5 दिनों के लिए जेल भेजने का फैसला सुनाया। हिरासत अवधि पूरी होने के बाद उन्हें तिहाड़ जेल भेजा जाएगा।
रिहाई के बाद अजिंक्य शिंदे ने प्रशासन पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से वहां तिरंगा फहराने गए थे और भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। शिंदे ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने उन्हें अवैध रूप से हिरासत में रखा और वकीलों से भी मिलने नहीं दिया।
वहीं, पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके ने, जो फिलहाल अपनी दादी के निधन के चलते छत्रपति संभाजीनगर में हैं, इस कार्रवाई को कड़ी निंदा की है। उन्होंने सरकार पर अघोषित इमरजेंसी लगाने का आरोप लगाते हुए सवाल किया कि तिरंगा लहराने जैसे शांतिपूर्ण कार्यों पर इतनी कठोर कार्रवाई क्यों की जा रही है।
#WATCH | Delhi: Advocate Abhisht Hela, representing CJP s Saurav Das, Ashutosh Ranka, and Ajinkya Shinde says, They have been sent to 5-day judicial custody because of the presumption of the Police that they can commit a crime...Police lied in Court that they had given a call… pic.twitter.com/s6eHugD8T6
— ANI (@ANI) October 14, 2026
जयपुर गरबा पंडालों में नो एंट्री : पोस्टर से बढ़ा विवाद, सनातन सुरक्षा दल ने दी चेतावनी
संसद की दहलीज पर सैटेलाइट इंटरनेट: मस्क के आरोपों और भारत की स्पेस रेस का होगा पोस्टमार्टम
दिल्ली का बदलेगा चेहरा: LG तरणजीत सिंह संधू ने इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की रफ्तार बढ़ाई
तिरंगा लहराने पर जेल: अभिजीत दीपके ने राहुल गांधी और केजरीवाल का जताया आभार, मोदी सरकार पर साधा निशाना
बिग बॉस 20: काजी तौकीर के मजाक पर भड़कीं गौहर और किश्वर, बोले- अब बर्दाश्त के बाहर है
तुम पर नजर है, सही वक्त आने पर करेंगे हमला : अभिनेता रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी
पूरा देश जंतर-मंतर बनेगा : सीजेपी सदस्यों की गिरफ्तारी पर गरजे प्रकाश राज, सरकार को दी चेतावनी
न्यायपालिका पर सवाल: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को सुप्रीम कोर्ट की खरी-खरी, कहा- जजों को कानून की बुनियादी समझ नहीं
बिग बॉस 20 के घर में हिंसा: माही विज ने नाकुल धुल को जड़ा थप्पड़, गुल्लू से हुई भीषण लड़ाई
रूस से बिहार तक: प्यार की खातिर जूली ने छोड़ी आधुनिक दुनिया, राहुल के साथ जल्द बंधेगी शादी के बंधन में