तुम आतंकी हो, वापस जाओ : अमेरिका में मोहम्मद यूनुस को झेलनी पड़ी तीखी विरोध की मार
News Image

न्यूयॉर्क के जॉन एफ. कैनेडी (JFK) एयरपोर्ट पर बांग्लादेश के पूर्व प्रधान सलाहकार मोहम्मद यूनुस का सामना एक बेहद शर्मनाक स्थिति से हुआ। यूनुस जैसे ही व्हीलचेयर पर टर्मिनल से बाहर निकले, वहां मौजूद लोगों के समूह ने उन्हें घेर लिया और जमकर नारेबाजी शुरू कर दी।

तुमने हजारों बेगुनाहों को मरवाया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में प्रदर्शनकारियों को आतंकवादी यूनुस वापस जाओ और तुम अमेरिका में क्या करने आए हो? जैसे तीखे सवाल पूछते सुना जा सकता है। एक प्रदर्शनकारी ने आक्रोश में कहा, तुम एक आतंकी हो। तुमने मेरे मुल्क में हजारों लोगों को मरवाया और लोकतंत्र का गला घोंटा है।

असहज हुए यूनुस, पुलिस सुरक्षा में निकले बाहर विरोध की तीव्रता को देखकर व्हीलचेयर पर बैठे यूनुस के चेहरे का रंग उड़ गया। इस दौरान वे पूरी तरह से चुप नजर आए। स्थिति को बेकाबू होते देख उनके सहायक ने तेजी से व्हीलचेयर को वहां से हटाया और उन्हें सुरक्षा के बीच एयरपोर्ट से बाहर ले गए।

अतीत का साया और काला दौर मोहम्मद यूनुस के लिए यह पहली बार नहीं है जब उन्हें विदेश में भारी विरोध का सामना करना पड़ा हो। इससे पहले सितंबर 2025 में उनकी पार्टी के नेताओं को भी इसी तरह के आक्रोश का सामना करना पड़ा था। यूनुस के करीब डेढ़ साल के काले शासन को बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिंदुओं के नरसंहार और अत्याचार के लिए याद किया जाता है।

सत्ता का खेल और मौजूदा हालात शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद सत्ता संभालने वाले यूनुस ने 6 महीने में चुनाव कराने का वादा किया था, लेकिन वे करीब दो साल तक कुर्सी पर जमे रहे। उनके कार्यकाल में जमात-ए-इस्लामी जैसे कट्टरपंथी समूहों को बढ़ावा मिला, जिसके कारण हिंदुओं की संपत्तियों को निशाना बनाया गया और कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई।

तारिक रहमान का दौर और जारी संकट वर्तमान में बांग्लादेश में तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बीएनपी सरकार का शासन है। हालांकि सत्ता परिवर्तन हो चुका है, लेकिन हिंदुओं पर अत्याचार का सिलसिला थमा नहीं है। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर यूनुस का इस तरह विरोध यह दर्शाता है कि उनके द्वारा किए गए फैसलों और उनके दौर में बढ़े कट्टरपंथ का दंश उन्हें अब वैश्विक स्तर पर भी झेलना पड़ रहा है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

राहुल गांधी की याचिका में 14 गलतियां : बीजेपी का तंज, कहा- अदालत में भी नौटंकी?

Story 1

बॉयफ्रेंड ऋषभ के लिए फूट-फूटकर रोईं श्रेया कालरा, फैंस से की ये भावुक अपील

Story 1

हिरासत में सीजेपी नेता: फोन छीने, वकीलों से भी मिलने की इजाजत नहीं

Story 1

रियाद एयरपोर्ट के आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय को अंतिम विदाई, राजदूत ने परिवार को दिया हर संभव मदद का भरोसा

Story 1

यूपी की सियासत में माफिया जंग : सीएम योगी का अखिलेश यादव पर सीधा प्रहार

Story 1

क्रिकेट जगत को बड़ी क्षति: 36 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गईं अंतरराष्ट्रीय अंपायर सारा डंबानेवाना

Story 1

स्पाइन सर्जरी के बाद रिकवर कर रहीं नुसरत भरूचा, दर्द में भी शाहरुख-काजोल का गाना बना सहारा

Story 1

मोदी कैबिनेट को बड़ा झटका: केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन ने दिया इस्तीफा, तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव

Story 1

भारत लोकतंत्र की जननी है : ब्लूमबर्ग फोरम में पीएम मोदी ने दुनिया को बताया विकास का नया रास्ता

Story 1

जीप पर सवार, हाथ में तलवार: गुजरात में वायरल हुआ क्षत्रिय महिलाओं का अद्भुत तलवार रास