राहुल गांधी की याचिका में 14 गलतियां : बीजेपी का तंज, कहा- अदालत में भी नौटंकी?
News Image

पटना: सुप्रीम कोर्ट में इंडिया गठबंधन द्वारा चुनाव आयोग के खिलाफ दाखिल की गई याचिका पर विवाद गहरा गया है। बीजेपी ने इस याचिका में गंभीर खामियों का दावा करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा है।

याचिका में 14 बड़ी गलतियां? बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दावा किया है कि इंडिया गठबंधन की ओर से दायर याचिका में 14 बुनियादी गलतियां मिली हैं। उन्होंने कहा, याचिका में अब तक पूरी फीस भी जमा नहीं की गई है और मल्लिकार्जुन खरगे की आईडी (ID) भी धुंधली है।

हार की खींज में रची गई पटकथा संजय सरावगी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जो दल अपनी अदालती फाइल तक ठीक से तैयार नहीं कर सकता, वह देश की चुनावी व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है। उन्होंने कहा, सड़क पर तमाशा करना आसान है, लेकिन अदालतों में सबूत और तथ्यों का महत्व होता है। यह विपक्ष की हार की खींज है, जो पहले ही दिन औंधे मुंह गिर गई है।

कांग्रेस पर बरसे मृत्युंजय तिवारी बिहार बीजेपी नेता मृत्युंजय तिवारी ने राहुल गांधी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा, जनता इनका तमाशा देख चुकी है। राहुल गांधी जैसे गैर-जिम्मेदार विपक्ष के नेता देश को पहले कभी नहीं मिले। जिस तरह से ये राजनीति का लंपटीकरण कर रहे हैं, उससे साफ है कि इन्हें न लोकतंत्र पर भरोसा है और न ही संविधान पर।

क्या था मामला? बीते सोमवार को इंडिया गठबंधन के नेताओं ने राहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली में बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला था। यह प्रदर्शन चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में आयोजित किया गया था। अब इसी मामले में दायर याचिका के तकनीकी पहलुओं पर बीजेपी ने सवाल खड़े कर दिए हैं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

नागपुर में चारे का अकाल टालने का बड़ा फैसला: जिले से बाहर ले जाने पर लगी रोक

Story 1

रणवीर सिंह के कार कलेक्शन में शामिल हुई 2 करोड़ की लग्जरी इलेक्ट्रिक कार, पिता बनने की खुशी में खुद लाए घर

Story 1

मिडिल ईस्ट में सुलगती आग के बीच अजीत डोभाल की सीक्रेट कॉल: ईरान के साथ क्या खिचड़ी पक रही है?

Story 1

ड्रग्स के खिलाफ आवाज उठाने की सजा मौत; एक्टिविस्ट परमिंदर सिंह झोटा की लाइव मर्डर से पंजाब में हड़कंप

Story 1

शीशा तोड़कर बाहर निकला विशाल अजगर: रोंगटे खड़े कर देगा यह खौफनाक वीडियो

Story 1

जेल से बाहर गोविंद हिंदू का भव्य स्वागत, कनॉट प्लेस मारपीट मामले में अब नया विवाद

Story 1

यूपी चुनाव: 403 सीटों पर भाजपा की चारसौबीसी नहीं चलने देंगे , अखिलेश यादव का चुनाव आयोग पर सीधा हमला

Story 1

क्या ऑनलाइन शॉपिंग और फूड डिलीवरी होगी महंगी? जानें 5% GST के दावे का पूरा सच

Story 1

प्यार से हिरासत और पूकी जवान: दिल्ली प्रदर्शन का वायरल वीडियो

Story 1

जंतर-मंतर पर पाबंदी के बावजूद CJP का हल्लाबोल , गेट फांदकर अंदर घुसे कार्यकर्ता हिरासत में