केंद्र सरकार द्वारा जंतर-मंतर की विरोध-प्रदर्शन स्थल के रूप में मान्यता खत्म किए जाने के एक दिन बाद ही मंगलवार सुबह कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ताओं ने वहां जोरदार प्रदर्शन किया। पाबंदी को चुनौती देते हुए पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए।
गेट फांदकर अंदर हुए दाखिल विरोध-प्रदर्शन के दौरान CJP कार्यकर्ता लोहे के गेट और पुलिस बैरिकेड्स पर चढ़कर परिसर के भीतर घुसने में कामयाब हो गए। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिससे हल्की झड़प भी हुई। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय और इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए। अंततः पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।
विरोध की आवाज को दबाया नहीं जा सकता CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, आप विरोध को खत्म नहीं कर सकते। प्रधानमंत्री को डर है कि जंतर-मंतर बंद करने से विरोध रुक जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं होगा। अब देश भर में जंतर-मंतर जैसे और भी केंद्र बनाए जाएंगे।
विरोध स्थलों में बड़ा बदलाव जंतर-मंतर को अब विरोध-प्रदर्शन के लिए आधिकारिक जगह के तौर पर अनुमति नहीं दी जाएगी। सरकार ने इसके विकल्प के रूप में दिल्ली में तीन नई जगहें तय की हैं: रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और सीबीडी ग्राउंड। बता दें कि यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब चुनाव आयोग के खिलाफ स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) विवाद को लेकर राजनीतिक तनातनी चरम पर है।
लगातार जारी है पुलिस और प्रदर्शनकारियों की खींचतान 10 अक्टूबर से ही जंतर-मंतर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इससे पहले भी CJP के प्रमुख नेताओं को दिल्ली पहुंचते ही विमान के अंदर से हिरासत में ले लिया गया था। पिछले कुछ दिनों में हजारों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने के बावजूद, CJP का कहना है कि उनकी आवाज को दबाने की हर कोशिश नाकाम रहेगी और वे अपना विरोध जारी रखेंगे।
Cockroaches with the Tiranga sneaked into Jantar Mantar early this morning before they were picked up by Delhi Police. @AshutoshRanka, @SauravDassss, @AjinkyaCJP along with other team members have been detained.
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) October 13, 2026
You cannot denotify the resistance, @narendramodi pic.twitter.com/x7B40akCVO
दिल्ली में फिर गरमाया सियासी पारा: CJP नेताओं की हिरासत और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की जिद
6 राज्यों को मिले नए राज्यपाल: ओम प्रकाश माथुर केरल और आर्लेकर तमिलनाडु भेजे गए
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप, गर्भवती रिपोर्टर ने बयां किया दर्द
IND vs WI: इन 3 खिलाड़ियों के लिए करो या मरो का मुकाबला, खराब प्रदर्शन से छीना जा सकता है मौका
विराट-रोहित की वापसी का इंतजार खत्म: जानें कब और किसके खिलाफ वनडे सीरीज में दिखेंगे ये दिग्गज
मंदिर में नाबालिग से हैवानियत: मासूम ने दिखाई हिम्मत, CCTV में कैद हुई दरिंदगी
केरल की सरकार छोड़िए, असम में बैलेट पेपर पर चुनाव लड़िए : राहुल गांधी को हिमंत बिस्वा सरमा की खुली चुनौती
चलती ट्रेन की खिड़की से लटका चोर, यात्रियों ने दी खौफनाक सजा; वीडियो देख कांप जाएंगे आप
बिग बॉस 20: नकुल धुल ने लगाई घर में आग, कनिका-अरिश्फा की लड़ाई से बढ़ा तनाव
दिवाली पर ऑनलाइन शॉपिंग होगी सस्ती? टैक्स को लेकर वायरल खबर का जानें पूरा सच