नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को हिरासत में ले लिया है। इन नेताओं पर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने और तिरंगा लहराने का आरोप है।
वकीलों से मिलने पर रोक CJP की लीगल हेड रत्ना सिंह ने आरोप लगाया है कि हिरासत में लिए गए नेताओं के साथ पुलिस अमानवीय व्यवहार कर रही है। सिंह के अनुसार, जाफरपुर कलां पुलिस स्टेशन के SHO ने नेताओं को उनके कानूनी सलाहकारों (वकीलों) से मिलने की अनुमति देने से साफ इनकार कर दिया है।
फोन जब्त, बढ़ी चिंता पार्टी का दावा है कि पुलिस ने हिरासत में लिए गए सभी नेताओं के फोन भी छीन लिए हैं। इसे कानूनी अधिकारों का सीधा उल्लंघन बताया जा रहा है। CJP ने सवाल उठाया है कि आखिर किस कानून के तहत उन्हें बाहरी दुनिया और वकीलों से संपर्क करने से रोका जा रहा है।
तिरंगा लहराना बना विवाद की वजह सौरव दास और अन्य कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर जंतर-मंतर पहुंचे थे। पुलिस का तर्क है कि जंतर-मंतर साइट को प्रदर्शन के लिए डिनोटिफाइड (प्रतिबंधित) किया जा चुका है, इसलिए वहां जुटना कानून का उल्लंघन है।
वहीं, CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने इस कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर सवाल पूछा, क्या अब भारत में तिरंगा लहराना भी कानून का उल्लंघन हो गया है?
क्या है पूरा मामला? CJP और कई अन्य राजनीतिक संगठन चुनाव आयोग में कथित अनियमितताओं, वोट चोरी और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
गृह मंत्रालय ने हाल ही में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक लगा दी थी और विरोध के लिए रामलीला मैदान, बुराड़ी ग्राउंड या CBD ग्राउंड जैसे स्थान निर्धारित किए थे। इन निर्देशों के बावजूद CJP नेताओं का जंतर-मंतर पहुंचना पुलिस और सरकार के लिए चुनौती बन गया है।
Today morning @SauravDassss, @AshutoshRanka and @AjinkyaCJP, along with other leaders, were detained by Delhi Police for waving National Flag at Jantar Mantar.
— Ratna Singh (@whattalawyer) October 13, 2026
Now the SHO of Jaffarpur Kalan police station has refused to let the lawyer meet them, while their phones have been… pic.twitter.com/DZwpsomAzx
मौनी बाबा बने प्रधानमंत्री को कुर्सी छोड़ने की सलाह, कांग्रेस ने महंगाई पर बोला बड़ा हमला
क्या एयर प्यूरीफायर वाकई असरदार हैं? वायरल वीडियो ने खोल दी पोल
Google ने लॉन्च किया दमदार फिटनेस ट्रैकर Fitbit Edge: जानें कीमत और खास फीचर्स
बोस्टन यूनिवर्सिटी की डिग्री पर सवाल, तिरंगे को वेव करने में हुई बड़ी भूल
खंडवा में सजेगा सुरों का मेला: अभिनेता रघुवीर यादव को मिलेगा राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान
ट्रंप-किम की फिर होगी दोस्ती ? एशिया दौरे पर मुलाकात के मिले संकेत
राम मंदिर से महज 5 मिनट की दूरी पर बस रही नई अयोध्या , आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी ग्रीनफील्ड टाउनशिप
तिहाड़ में होगा रिटायरमेंट : महुआ मोइत्रा का EC पर सीधा हमला, बंगाल में बढ़ा सियासी पारा
दिल्ली में स्मॉग सीजन से पहले बड़ी तैयारी: 150 नई इलेक्ट्रिक बसें और AI से लैस मॉनिटरिंग सिस्टम लॉन्च
उम्र सिर्फ एक आंकड़ा : वर्ल्ड कप 2027 में विराट-रोहित की एंट्री पर BCCI का बड़ा बयान