महंगाई का 23 महीनों का रिकॉर्ड टूटा कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि देश में महंगाई ने कमर तोड़ दी है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने सरकारी आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि सितंबर में खुदरा महंगाई दर 5.54 प्रतिशत और खाद्य महंगाई दर 7.74 प्रतिशत तक पहुंच गई है। यह पिछले 23 महीनों का सबसे उच्चतम स्तर है।
थाली से गायब हो रहा निवाला रमेश ने कहा कि खाने-पीने की जरूरी चीजों के दाम बेकाबू हो चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार, प्याज 108 प्रतिशत, लहसुन 55 प्रतिशत, अदरक 63 प्रतिशत और नींबू 36 प्रतिशत तक महंगे हो गए हैं। कांग्रेस का आरोप है कि महंगाई का असर केवल रसोइयों तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, परिवहन, कपड़े और घरेलू सामान भी आम आदमी की पहुंच से बाहर हो रहे हैं।
बचत चोरी का गंभीर आरोप कांग्रेस ने सरकार पर वोट चोरी के साथ-साथ बचत चोरी करने का भी बड़ा आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि अच्छे दिन का वादा करने वाली सरकार मध्यम वर्ग की जेब से बचत को साफ कर रही है और उन पर कर्ज का बोझ बढ़ा रही है। महंगाई के कारण गरीब व्यक्ति अपने भोजन का खर्च भी ठीक से नहीं उठा पा रहा है।
प्रधानमंत्री पर निशाना; अब झोला उठाने का समय जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे इस गंभीर संकट के समय मौनी बाबा बनकर बैठे हुए हैं और जनता की परेशानियों के प्रति पूरी तरह उदासीन हैं। रमेश ने तीखे लहजे में कहा कि जब सरकार को जनता के आक्रोश की परवाह नहीं है, तो अब प्रधानमंत्री के लिए अपना झोला उठाकर सत्ता से बाहर होने का समय आ गया है।
वोट चोरी सच्चाई है
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) October 13, 2026
कमरतोड़ महंगाई है
हेडलाइन बताती है कि सितंबर महीने में महंगाई 5.54% पहुंच गई है, लेकिन असली बात यह है कि खाद्य महंगाई 7.74% हो गई है यानी खाने की लगभग हर चीज़ की कीमत हद पार कर चुकी हैं। जैसे प्याज 108% महंगा, लहसुन 55%, अदरक 63% और नींबू 36% महंगा हो गया है।… pic.twitter.com/6IVil1QIeI
अमेरिका के एयरपोर्ट पर मोहम्मद यूनुस की फजीहत: लोगों ने घेरा, कहा- तुम आतंकवादी हो
कानून या दमन? जंतर-मंतर पर हिरासत में लिए गए CJP नेताओं के फोन जब्त, वकीलों से मिलने पर रोक के आरोप
रेलवे में सरकारी नौकरी का शानदार मौका: 3,548 पदों पर भर्ती, जानें क्या है पूरी प्रक्रिया
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले समाजसेवी परविंदर झोटा की दिनदहाड़े हत्या, लाइव वीडियो आया सामने
विश्व पटल पर भारत की धाक: IMF ने बढ़ाया GDP ग्रोथ का अनुमान, 7% की रफ्तार से दौड़ेगी अर्थव्यवस्था
अभिषेक शर्मा का विस्फोटक वार: चौथे टी-20 में बन सकते हैं 3 बड़े रिकॉर्ड, सूर्या का गिरेगा विकेट!
सुप्रीम कोर्ट मार्च में राहुल गांधी पर बदसलूकी के गंभीर आरोप: महिला पत्रकार ने सुनाई आपबीती
सलमान खान की मातृभूमि पर सियासी घेराबंदी? ध्रुव राठी के खुलासे से मचा हड़कंप
वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने कहा : रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा
जेल से छूटते ही रणजी में कोहराम: कानूनी दांव-पेच के बीच अभिषेक पोरेल का तूफानी शतक