दिल्ली की एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट से जमानत मिलने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं ने सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पार्टी के नेताओं ने जेल के अनुभव साझा किए और आगे की रणनीति का खुलासा किया।
केजरीवाल और अन्य नेताओं का जताया आभार CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, माणिक सरकार और पिनारयी विजयन की सराहना की। रांका ने कहा, कल ये चारों पूर्व मुख्यमंत्री सड़कों पर उतरे, इसके लिए हम दिल से उनका धन्यवाद करते हैं। उम्मीद है कि भविष्य में तमाम संगठन और राजनीतिक दल मिलकर इस लड़ाई को एक नई दिशा देंगे।
हिरासत में मारपीट और दमन आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि उनकी रिहाई के बावजूद दमन का चक्र थमा नहीं है। उन्होंने कहा, आज भी हमारे कई साथियों को हिरासत में लिया गया है और उनके साथ मारपीट की गई है। एसएफआई (SFI) की पूरी टीम को आज डिटेन किया गया। पिछले कुछ दिनों में एआईएसएफ (AISF) के कार्यकर्ताओं ने भी पुलिस की बर्बरता का सामना किया है।
मुख्य चुनाव आयुक्त पर सीधा हमला प्रेस कॉन्फ्रेंस में रांका ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, यह लड़ाई सीधे तौर पर चुनाव आयोग के खिलाफ है। ज्ञानेश कुमार अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय भाजपा को जिताने के लिए काम कर रहे हैं। पिछले 72 घंटों में देश ने ऐसी घटनाएं देखी हैं, जिनकी कल्पना करना भी मुश्किल था।
फिर सड़कों पर उतरेंगे CJP के नेताओं ने स्पष्ट किया कि वे झुकने वाले नहीं हैं। पार्टी के सह-संयोजक अभिजीत दीपके ने दो टूक शब्दों में कहा कि वे फिर से सड़कों पर उतरेंगे। नेताओं का दावा है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, यह प्रदर्शन इसी तरह जारी रहेगा। सीजेपी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग जैसा संवैधानिक संस्थान केंद्र सरकार के साथ समझौता कर चुका है, जो लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।
#WATCH | Delhi: During a press conference, CJP National Spokesperson Ashutosh Ranka says, We sincerely appreciate the way four former Chief Ministers—Arvind Kejriwal, Mamata Banerjee, Manik Sarkar, and Pinarayi Vijayan—took to the streets yesterday. We are deeply grateful for… pic.twitter.com/HVVhCL1Fqu
— ANI (@ANI) October 11, 2026
आसमान में मची अफरा-तफरी: दिल्ली-चेन्नई इंडिगो फ्लाइट के बैग में लगी आग, हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
चेन्नई को PM मोदी का तोहफा: मेट्रो सफर में CM विजय बने हमसफर
IND vs WI: इंदौर में दिखा भारत का ब्रेन-फेड , 250 की राह से भटककर 223 पर सिमटी टीम
शर्म करो, गद्दार! फ्लाइट में यात्रियों का फूटा गुस्सा, सीजेपी नेताओं को हिरासत में लेते ही मचा बवाल
राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास के साथ दिल्ली पुलिस की कथित मारपीट, CPM ने लगाया गंभीर आरोप
डेविड वॉर्नर ने चुना परफेक्ट वनडे बैटर , भारत के इन 3 दिग्गजों को दी जगह
हवा में दहकी इंडिगो फ्लाइट: पावर बैंक फटने से मचा हड़कंप, हैदराबाद में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
टेस्ट क्रिकेट के कैच किंग बने स्टीव स्मिथ, जो रूट को पछाड़कर रचा इतिहास
रिहाई के बाद गरजे CJP नेता: केजरीवाल को दिया धन्यवाद, चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप
मिर्जापुर में दिव्या मित्तल का जोरदार स्वागत: क्या पूर्व IAS अधिकारी अब थामेंगी राजनीति की कमान?