इंदौर: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे तीसरे टी20 मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने तूफानी शुरुआत तो की, लेकिन अंत तक आते-आते टीम पूरी तरह बिखर गई। एक समय 250 रन के पार दिख रही टीम इंडिया महज 223 रनों पर ढेर हो गई।
शानदार शुरुआत, फिर आई गिरावट इशान किशन और अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में ही 87 रन कूटकर वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। अभिषेक शर्मा ने इस दौरान आक्रामक बल्लेबाजी की और अपने 2000 टी20 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए। हालांकि, रोस्टन चेस की सटीक गेंदबाजी ने इशान किशन को आउट कर भारत की लय बिगाड़ दी।
खिलाड़ियों का ब्रेन-फेड बना मुसीबत मैच का सबसे चौंकाने वाला मोड़ 16.4 ओवर में आया। भारतीय बल्लेबाजों ने रनिंग बिटवीन द विकेट में भारी गलती की। तिलक वर्मा ने एक शॉट खेला, उन्हें लगा गेंद चौके के लिए जाएगी, लेकिन पूरन ने शानदार फील्डिंग कर गेंद होप की ओर थ्रो कर दी। यह ब्रेन-फेड पल भारत के लिए बहुत महंगा साबित हुआ और तिलक को अपना विकेट गंवाना पड़ा।
रिकॉर्ड्स की बारिश के बीच निराशा
वेस्टइंडीज की वापसी वेस्टइंडीज के सभी पांच गेंदबाजों ने विकेट चटकाए, जिनमें रोस्टन चेस, शमार स्प्रिंगर और शमार जोसेफ ने दो-दो विकेट लिए। अंत में प्रिंस यादव ने नंबर 11 पर आकर 3 बाउंड्री लगाकर स्कोर को 223 तक पहुँचाया, लेकिन भारत का मध्यक्रम लड़खड़ाने से टीम एक विशाल स्कोर से वंचित रह गई।
अब देखना यह होगा कि क्या भारतीय गेंदबाज इस स्कोर का बचाव कर पाते हैं या वेस्टइंडीज की टीम इंदौर में पलटवार करेगी।
*Innings Break! Abhishek Sharma and Ishan Kishan s fiery partnership leads #TeamIndia s charge Our bowling innings coming up! ⌛️ Scorecard ▶️ https://t.co/0ve4uDWSIn #INDvWI | @mflone_ https://t.co/mnnIQnSAxL
— BCCI (@BCCI) October 11, 2026
खैबर पख्तूनख्वा में राजनीतिक भूचाल: सीएम गिरफ्तार, प्रांत में आपातकाल और इमरान समर्थकों का आक्रोश
निर्णायक मुकाबले से पहले महाकाल की शरण में गौतम गंभीर, क्या इंदौर में पलटेगी बाजी?
डरबन में मैट रेनशॉ का ऐतिहासिक धमाका, विराट कोहली का 10 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त
यूपी कांग्रेस कार्यालय में घमासान: पदभार ग्रहण समारोह बना अखाड़ा, जमकर चले जूते-चप्पल
रूस-यूक्रेन के बीच एनर्जी सीजफायर ? ट्रंप के दावे पर दुनिया की नजरें, आखिर क्या है हकीकत?
IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड की दोस्ती का अनोखा रंग , वनडे सीरीज में खास जर्सी पहनेगी कीवी टीम
मुंबई की सड़कों पर दिखा ठाकरे परिवार का दम: आदित्य, अमित और तेजस ने एक साथ भरी हुंकार
शर्म करो, गद्दार! फ्लाइट में यात्रियों का फूटा गुस्सा, सीजेपी नेताओं को हिरासत में लेते ही मचा बवाल
पूर्व IAS दिव्या मित्तल का मिर्जापुर में शक्ति प्रदर्शन; क्या चुनाव लड़ने की है तैयारी?
राहुल गांधी पर बीजेपी का बड़ा पलटवार: देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता