हवा में उठा धुंआ और आग की लपटें दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट (6E 6115) में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक यात्री का पावर बैंक अचानक फट गया। केबिन के अंदर धुआं भरते ही यात्रियों के होश उड़ गए। जैसे ही केबिन का कवर खोला गया, आग की तेज लपटें बाहर आने लगीं, जिससे विमान में मौजूद लोग दहशत में आ गए।
पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा आग को देखते ही फ्लाइट के पायलट ने तत्परता दिखाई और तुरंत इमरजेंसी घोषित कर दी। विमान को नजदीकी हैदराबाद एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया। एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना देने के बाद विमान की वहां सुरक्षित लैंडिंग कराई गई, जिससे एक बड़ा हवाई हादसा टल गया।
वायरल वीडियो में दिखी यात्रियों की घबराहट घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि आग की लपटें काफी तेज थीं। जान बचाने के लिए केबिन क्रू के साथ-साथ यात्री भी आग बुझाने की कोशिश करते दिखे। क्रू मेंबर्स ने तुरंत ऑनबोर्ड फायर एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल किया और स्थिति को काबू में किया।
सभी सुरक्षित, जांच शुरू इंडिगो के प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि फ्लाइट में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित हैं। प्रवक्ता ने बताया कि एक यात्री के निजी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में खराबी के कारण धुआं उठा था। विमान को हैदराबाद डायवर्ट कर प्रोटोकॉल के तहत उसे सुरक्षित उतारा गया।
यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था घटना के बाद चेन्नई जाने वाले यात्रियों के लिए एयरलाइन ने दूसरे विमान की व्यवस्था की। एयरलाइन की ओर से यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया गया और कहा गया कि सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। फिलहाल, इस पूरे मामले की आधिकारिक जांच शुरू कर दी गई है।
IndiGo flight 6E6115 from #Delhi to #Chennai was diverted to #Hyderabad on October 11 after a power bank reportedly caught fire onboard. The cabin crew used a fire extinguisher to contain the blaze. The Airbus A321neo (VT-NOE) departed at 1:30 PM and was scheduled to land in… pic.twitter.com/u6dz2A9Zka
— Ashish (@KP_Aashish) October 11, 2026
IND vs WI: आज इंदौर में ये 3 विस्फोटक खिलाड़ी बन सकते हैं टीम इंडिया की हार का कारण
अखिलेश यादव के दरबार में पहुंचे पूर्व BJP सांसद, क्या PDA में शामिल होकर बदलेंगे पाला?
IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड की दोस्ती का अनोखा रंग , वनडे सीरीज में खास जर्सी पहनेगी कीवी टीम
दादी की अर्थी लेकर बेटे का इंतज़ार, दिल्ली पुलिस पर भड़के अभिजीत दीपके के परिजन
नेपाल में कुदरत का कहर: बूढ़ी गंडकी नदी की बाढ़ में बहे 35 से ज्यादा घर, कई पुल तबाह
क्या CSK के नए बैटिंग कोच बनेंगे सुरेश रैना? चुप्पी साधकर बढ़ा दी सस्पेंस की हवा
चलती एम्बुलेंस से सड़क पर गिरा मरीज, लापरवाही का वीडियो देख उड़े सबके होश
CJP नेताओं को सशर्त रिहाई: क्या अब थम जाएगा चुनाव आयोग के खिलाफ जारी विरोध?
न्यूजीलैंड में गूंजेगा 15 वर्षीय स्टार का नाम! वैभव सूर्यवंशी के खतरे पर लॉकी फर्ग्यूसन का बड़ा बयान
ध्रुव राठी की हिरासत का सच: क्या बॉन्ड साइन करके छूटे यूट्यूबर? खुद दूर किए 3 बड़े सस्पेंस