प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तमिलनाडु दौरे पर चेन्नई को विकास की बड़ी सौगात दी है। रविवार को प्रधानमंत्री ने 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न आधारभूत परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री का चेन्नई मेट्रो के एक नए रूट पर सफर चर्चा का विषय बना रहा।
मेट्रो के सफर में साथ दिखे PM और CM प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई मेट्रो के दूसरे चरण के तहत पूनमल्ली से वडापलानी तक 14.6 किलोमीटर लंबे मार्ग का उद्घाटन किया। लगभग 4,900 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस रूट का उद्घाटन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय और राज्यपाल आर.एन. रवि की मौजूदगी में हुआ।
उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने मेट्रो में सफर कर सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने खुद टिकट काउंटर पर जाकर टिकट खरीदा और वहां मौजूद कर्मचारियों से बातचीत भी की।
क्या है नई मेट्रो लाइन की खासियत? यह नया रूट मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के कॉरिडोर-4 का हिस्सा है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 3.7 किलोमीटर लंबा डबल-डेकर स्ट्रक्चर है। 11 एलिवेटेड स्टेशनों वाले इस रूट पर ड्राइवरलेस ऑपरेशन को सपोर्ट करने के लिए अत्याधुनिक सिग्नलिंग सिस्टम लगाया गया है।
इस कॉरिडोर के शुरू होने से चेन्नई के पश्चिमी उपनगरों और शहर के मुख्य केंद्र के बीच की कनेक्टिविटी काफी बेहतर हो जाएगी, जिससे यात्रियों का समय बचेगा।
12 अक्टूबर से नियमित सेवा चेन्नई मेट्रो प्रशासन के अनुसार, इस नए रूट पर रविवार शाम से ही सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। 12 अक्टूबर से नियमित सेवाएं सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। इस रूट में पूनामल्ली बाईपास, पोरुर जंक्शन और वडापलानी समेत कुल 11 स्टेशन शामिल हैं।
विकास कार्यों पर है मुख्य जोर मेट्रो के अलावा प्रधानमंत्री आईआईटी मद्रास स्थित ब्रेन सेंटर का दौरा करेंगे। साथ ही, 3,700 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं और तीन प्रमुख बंदरगाहों के आधुनिकीकरण का काम भी शुरू किया जाएगा। प्रधानमंत्री का यह दौरा परिवहन, औद्योगिक विकास और वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।
नवरात्रि के पहले दिन, प्रधानमंत्री अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच जलाकंडेश्वर मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना भी करेंगे।
Prime Minister Modi travelled on a metro train from Porur Bypass Station to Poonamallee Bypass Station, accompanied by the Chief Minister of Tamil Nadu. 🎥 pic.twitter.com/RPymKRviQM
— BJP (@BJP4India) October 11, 2026
दिल्ली में आज फिर बिगड़ेंगे हालात? CEC के इस्तीफे की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी
IND vs WI: आज इंदौर में महामुकाबला , सीरीज में बढ़त बनाने के लिए आमने-सामने होंगे भारत और वेस्टइंडीज
ध्रुव राठी का सनसनीखेज दावा: पुलिस ने नहीं, मुझे किडनैप किया गया था
IND vs WI: आज इंदौर में ये 3 विस्फोटक खिलाड़ी बन सकते हैं टीम इंडिया की हार का कारण
क्या जेलेंस्की का दौर खत्म? ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- यूक्रेन को चाहिए नया राष्ट्रपति
काशी के घाट पर गूंजे सुर: मैथिली ठाकुर ने युवाओं के साथ सजाई भक्ति की महफिल
दोस्त डिटेन हुआ तो पीछे-पीछे पुलिस वैन में जा बैठा युवक, वीडियो देख हंसते-हंसते लोटपोट हुए लोग
राजनीति के वीवीआईपी बच्चे: हार्वर्ड से ऑक्सफोर्ड तक, विदेशों में क्यों है नेताओं के परिवारों का दबदबा?
जंतर-मंतर प्रदर्शन: हिरासत के बाद अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास की आज कोर्ट में पेशी
भागिए मत अखिलेश जी! : अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती पर बीजेपी विधायक ने घेरा