लखनऊ: अयोध्या से चुनाव लड़ने को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में नया घमासान शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चुनौती स्वीकार करने के बाद अखिलेश यादव के पीछे हटने पर बीजेपी ने हमला तेज कर दिया है।
बीजेपी विधायक का तंज सरोजनीनगर से बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव को निशाने पर लिया है। उन्होंने अखिलेश के पुराने बयानों का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा, भागिए मत माननीय अखिलेश जी! चुनौती आपने दी थी और अब आप ही भाग रहे हैं। ऐसे कैसे चलेगा? चुनौती स्वीकार करिए!
योगी ने दी थी खुली चुनौती मामले की शुरुआत अखिलेश यादव की उस टिप्पणी से हुई थी जिसमें उन्होंने सीएम योगी को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी। शनिवार को बलरामपुर में सीएम योगी ने इस पर पलटवार करते हुए कहा, लड़ाई चेलों से क्यों? लड़ाई तो आमने-सामने होनी चाहिए। योगी की इस सीधी चुनौती के बाद अखिलेश ने खुद को पीछे खींच लिया और कहा कि वहां हमारा एक पीडीए प्रहरी ही काफी है।
अयोध्या में जीत ने बढ़ाया सपा का उत्साह 2024 के लोकसभा चुनाव में फैजाबाद (अयोध्या) सीट पर सपा नेता अवधेश प्रसाद की जीत ने पूरे देश में चर्चा बटोरी थी। उन्होंने बीजेपी के लल्लू सिंह को करीब 54 हजार वोटों से हराया। राम मंदिर निर्माण के बाद भी अयोध्या में बीजेपी की हार ने सपा का मनोबल बढ़ा दिया है।
विधानसभा चुनाव पर नजर संसद के सत्र के दौरान भी अखिलेश यादव लगातार अवधेश प्रसाद को आगे करते दिखे हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अखिलेश यादव अयोध्या को लेकर बीजेपी पर इसीलिए हमलावर रहते हैं क्योंकि उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में वहां से बड़ी उम्मीदें नजर आ रही हैं। फिलहाल, चुनौती स्वीकार न करने को लेकर बीजेपी उन पर डर का आरोप लगा रही है।
*भागिए मत माननीय अखिलेश जी !!आपने ही चुनौती दी और अब आप ही भाग रहे हैं…ऐसे कैसे चलेगा…चुनौती स्वीकार करिए !! pic.twitter.com/jmgQvi53Wr
— Rajeshwar Singh (@RajeshwarS73) October 10, 2026
बल्ले से फेल, पर फील्डिंग में सुपरमैन : स्टीव स्मिथ के जादुई कैच ने पलटा मैच
अघोषित इमरजेंसी और लोकतंत्र का संकट: CJI से मिलेंगे खरगे-राहुल, सरकार पर बरसी कांग्रेस
यूपी बीजेपी को करारा झटका: दो बार के सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने थामा समाजवादी पार्टी का हाथ
मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी पक्की? सुरेश रैना ने दिया बड़ा संकेत
पंजाब में खाकी पर हमला: ड्यूटी से लौट रहे ASI की सरेराह गोली मारकर हत्या
राहुल गांधी के कार्यक्रम पर भाषा का विवाद : DMK ने कांग्रेस को दी चेतावनी
ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ देवदत्त पडिक्कल का फ्लॉप शो , 3 मैचों में बनाए सिर्फ 3 रन
सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले INDIA गठबंधन को बड़ा झटका, CJI ने मुलाकात की मांग ठुकराई
मर्यादा का पाठ: मुरली मनोहर जोशी का विरोध प्रदर्शनों पर दो टूक, सीमा में रहकर ही करें सब कुछ
राजा की जान तोते में है : ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए केंद्र सरकार पर बरसी कॉकरोच जनता पार्टी