दिल्ली पुलिस की हिरासत से रिहा होने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे सीधे तौर पर केंद्र के इशारे पर काम करने वाला बताया है।
CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में तीखा हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से लेकर उनके फैसलों तक सब कुछ बीजेपी को जिताने के लिए किया जा रहा है। रांका ने कहा, पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी पूरी ताकत ज्ञानेश कुमार को बचाने में लगा दी है। ऐसा लगता है जैसे राजा की जान किसी तोते में अटकी है।
रांका ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को बर्बर बताते हुए कहा कि विरोध प्रदर्शनों को दबाने के लिए बीजेपी आपातकाल के दौर को भी पीछे छोड़ रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शनकारी छात्रों और नेताओं को हिरासत में लेकर पीटा जा रहा है, लेकिन यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं।
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने हिरासत के दौरान उनके फोन जब्त किए, लेकिन उसका कोई आधिकारिक सीजर मेमो नहीं दिया। दास ने आशंका जताई कि उनके डिवाइस हैक या क्लोन किए गए हैं, ताकि उनमें फर्जी सबूत डाले जा सकें। उन्होंने सार्वजनिक रूप से स्पष्ट किया कि उनके फोन अब सुरक्षित नहीं हैं।
आशुतोष रांका ने अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, माणिक सरकार और पिनाराई विजयन जैसे वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया, जिन्होंने लोकतंत्र बचाने की इस मुहिम में छात्रों के साथ सड़क पर उतरकर समर्थन दिया।
पार्टी ने साफ किया है कि पुलिसिया दमन के बावजूद उनका संघर्ष थमेगा नहीं। आज भी कई छात्रों और SFI तथा AISF के सदस्यों की गिरफ्तारी और मारपीट की खबरें सामने आई हैं, जिसे लेकर संगठन ने कड़ा रुख अपनाया है।
Our phones were seized without any seizure memo. We fear they may have been hacked or cloned.
— Cockroach Janta Party - CJP (@Cockroachisback) October 11, 2026
We want to put on record that our phones may have been compromised.
- @SauravDassss pic.twitter.com/FMlKBdBA1N
राहुल गांधी पर बीजेपी का बड़ा पलटवार: देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
कम उम्र में बढ़ता हार्ट अटैक का खतरा: डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने दी स्वस्थ जीवन जीने की गोल्डन टिप
क्रिप्टो चोरी का अजीबोगरीब मामला: सोने के दांत और दुबई की मौज, सिम-स्वैपिंग से उड़ाए 2.56 करोड़
13 गेंदें, 0 रन: मुंबई के लिए फ्लॉप रहे यशस्वी जायसवाल, विकेटकीपिंग की चर्चाओं के बीच चूके मौका
यूपी: बाढ़ प्रभावित इलाकों में उतरे मंत्री एके शर्मा, अधिकारियों को दी जीरो टॉलरेंस की चेतावनी
नेपाल में कुदरत का तांडव: बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई बाढ़, कई घर बहे
मुझे किडनैप किया, मां को धक्का मारा : ध्रुव राठी के गंभीर आरोपों से मचा हड़कंप
यूपी कांग्रेस में बवाल: आराधना मिश्रा के पदभार ग्रहण समारोह में भिड़े समर्थक, अजय राय को मनाने में पसीने छूटे
2027 में भाजपाइयों की विदाई तय: अखिलेश यादव का सत्ता परिवर्तन का बड़ा ऐलान
कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजाम पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, राहुल गांधी से जवाब तलब