क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में तकनीक का गलत इस्तेमाल कर करोड़ों उड़ाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ब्रिटेन में 25 साल के अजय शिंजिन (AJ मार्ले क्रूज़) को सिम-स्वैपिंग के जरिए 4 लोगों की करीब 2.56 करोड़ रुपये (£200,000) की क्रिप्टोकरेंसी चुराने के जुर्म में ढाई साल की जेल हुई है।
आरोपी ने चोरी किए गए पैसों का इस्तेमाल बेहद लग्जरी तरीके से किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिंजिन ने इन पैसों से लंदन के कैनरी व्हार्फ में एक आलीशान अपार्टमेंट लिया, दुबई की महंगी ट्रिप की और अपने दांतों पर सोने की परत (gold teeth grills) चढ़वाई। इनर लंदन क्राउन कोर्ट ने उसे धोखाधड़ी और आपराधिक संपत्ति ट्रांसफर करने का दोषी पाया है।
इस ठगी की शुरुआत नवंबर 2021 में हुई, जब टेलीकॉम कंपनी BT ने अपने सिस्टम में संदिग्ध गतिविधि पकड़ी। जांच में पता चला कि अपराधियों ने ग्राहकों के फोन नंबरों को अपने नियंत्रण वाले सिम कार्ड पर ट्रांसफर कर लिया था।
इस सिम-स्वैपिंग तकनीक के जरिए ठगों ने पीड़ितों के फोन नंबर का कंट्रोल ले लिया और बैंक या एक्सचेंज से आने वाले OTP (वन-टाइम पासवर्ड) हासिल कर लिए। इन्हीं OTP का उपयोग करके उन्होंने पीड़ितों के सुरक्षित क्रिप्टो वॉलेट्स को हैक कर उनके अकाउंट खाली कर दिए।
पुलिस जांच में पता चला कि 2 से 7 नवंबर 2021 के बीच चार लोगों को निशाना बनाया गया।
शिंजिन को पहली बार 2021 में उसके फ्लैट से पकड़ा गया था, जब पुलिस को चार संदिग्ध डिवाइस मिले। लेकिन पूरी जांच के बाद, जब वह अक्टूबर 2023 में दुबई की आलीशान छुट्टियां बिताकर लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर उतरा, तो पुलिस ने उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया।
सिटी ऑफ लंदन पुलिस के डिटेक्टिव कॉन्स्टेबल साइमन आर्डमैन ने इसे एक बेहद जटिल धोखाधड़ी करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह सजा साइबर अपराधियों के लिए एक साफ संदेश है कि तकनीक का इस्तेमाल करके की गई ठगी के अंजाम गंभीर होंगे। पुलिस ने लोगों को सिम-स्वैपिंग जैसे बढ़ते खतरों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है।
A SIM-swap fraudster who spent stolen crypto cash on gold teeth grills and luxury holidays has been jailed for two and a half years.
— City of London Police (@CityPolice) October 8, 2026
Ajay Shinjin, 25, of Marsh Wall, Canary Wharf, helped to steal almost £200,000 worth of cryptocurrency.
Read more ➡️ https://t.co/5958kivkI8 pic.twitter.com/mev7uF6rA0
दिल्ली में कॉकरोच प्रदर्शन का हाई-वोल्टेज ड्रामा: 7 हजार हिरासत में, रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच की चेतावनी
वीरेंद्र सहवाग ने वैभव सूर्यवंशी को बताया अपना प्रतिबिंब , पहली गेंद से प्रहार की नीति पर कही बड़ी बात
भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज: खास जर्सी में दिखेगी सांस्कृतिक एकता , 100 साल के रिश्तों का जश्न
रहमत शाह की कप्तानी पारी: दूसरे दिन अफगानिस्तान ने बांग्लादेश पर कसा शिकंजा
नेपाल में बूढ़ी गंडकी का तांडव: 3 पुल बहे, कई गांव बाढ़ की चपेट में; रेस्क्यू ऑपरेशन तेज
बिग बॉस 20: सलमान खान का फूटा गुस्सा, यंग और स्काउट को लगाई क्लास, बोले- बाहर क्या कांड किए हैं?
बैंक के बाहर खाना खाते गार्ड का ये वीडियो जीत रहा है दिल, सादगी देख लोग हुए भावुक!
सीजेपी विरोध प्रदर्शन: फेक वीडियो से माहौल बिगाड़ने की साजिश, पाकिस्तानी कनेक्शन पर जांच तेज
रायपुर: दुर्गा पंडाल में फेस रिवील के दौरान आतिशबाजी से लगी भीषण आग
जंतर-मंतर 2.0: पुलिस की सख्ती के बाद भी नहीं झुके कॉकरोच, आज फिर होगा जोरदार प्रदर्शन