फराह खान के कुक दिलीप पर भड़के साइरस ब्रोचा, बोले- वह एक नंबर का फ्रॉड है
News Image

फराह खान के वीडियोज़ में अपने सादगी भरे अंदाज से मशहूर हुए उनके कुक दिलीप इन दिनों इंटरनेट के चहेते बने हुए हैं। लेकिन अब इस पॉपुलैरिटी पर मशहूर कॉमेडियन साइरस ब्रोचा ने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। साइरस ने दिलीप को फ्रॉड करार देकर हर किसी को चौंका दिया है।

सिर्फ एक्टिंग करते हैं दिलीप अपने टॉक शो साइरस सेज में बात करते हुए साइरस ब्रोचा ने दिलीप के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा, मुझे वह बिल्कुल पसंद नहीं है, वह मुझे इरिटेट करते हैं। मुझे लगता है कि वे हर वक्त बस एक्टिंग कर रहे होते हैं। पहले-पहल वे ठीक लगते थे, लेकिन अब मुझे वे पूरी तरह से फ्रॉड लगते हैं।

फराह रटवाती हैं लाइन्स साइरस ने आगे आरोप लगाया कि दिलीप का अंदाज उनका अपना नहीं है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि फराह उन्हें पहले ही लाइन्स रटवा देती हैं। कभी-कभी ऐसा लगता है कि उनका मन इन सब में नहीं लगता और वे पूरी तरह से ओवररेटेड हैं।

शांतनु ने दिलीप का किया बचाव साइरस की इन तीखी टिप्पणियों का शो में मौजूद कॉमेडियन शांतनु अनाम ने विरोध किया। शांतनु ने साइरस को टोकते हुए कहा, पूरी दुनिया में आप इकलौते ऐसे व्यक्ति हैं जिसे दिलीप पसंद नहीं हैं। वे बहुत प्यारे और सीधे-साधे इंसान हैं।

यूट्यूब ने बदली दिलीप की किस्मत भले ही साइरस को यह सब दिखावा लगे, लेकिन पर्दे के पीछे की कहानी बेहद भावुक है। फराह खान ने खुद बताया था कि उनके यूट्यूब चैनल के जरिए हुई कमाई से उन्होंने दिलीप के पुराने कर्ज चुकाए हैं। इतना ही नहीं, फराह ने बिहार में दिलीप के लिए घर बनवाया और उनके बच्चों का दाखिला भी अच्छे इंग्लिश-मीडियम स्कूल में कराया है।

दिलीप और फराह की यह जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय है, लेकिन साइरस के इस बयान ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

हिटलर वाले बयान पर बवाल: केजरीवाल का मोदी सरकार पर तीखा हमला, प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी को बताया तानाशाही

Story 1

ग्रेटर नोएडा में स्मार्ट सख्ती: सड़क पर कचरा फेंकते ही माइक से आई आवाज, शख्स को झुककर उठाना पड़ा कूड़ा

Story 1

दादी के अंतिम संस्कार के लिए तरसे अभिजीत दिपके, मां ने पुलिस के दावों को नकारा

Story 1

बेडरूम से घसीटा, चप्पल तक नहीं पहनने दी , रिहाई के बाद ध्रुव राठी ने बयां किया आपबीती का दर्द

Story 1

सीजेपी प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस को थमाया कारण बताओ नोटिस

Story 1

नेपाल में बूढ़ी गंडकी का तांडव: क्या बाढ़ में बह गया ऐतिहासिक सेती पुल?

Story 1

ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ देवदत्त पडिक्कल का फ्लॉप शो , 3 मैचों में बनाए सिर्फ 3 रन

Story 1

गिरफ्तारी नहीं, ये किडनैपिंग थी : रिहा होने के बाद ध्रुव राठी ने बयां की आपबीती

Story 1

क्रिप्टो चोरी का अजीबोगरीब मामला: सोने के दांत और दुबई की मौज, सिम-स्वैपिंग से उड़ाए 2.56 करोड़

Story 1

डेविड वॉर्नर ने चुना परफेक्ट वनडे बैटर , भारत के इन 3 दिग्गजों को दी जगह