बेडरूम से घसीटा, चप्पल तक नहीं पहनने दी , रिहाई के बाद ध्रुव राठी ने बयां किया आपबीती का दर्द
News Image

मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी रविवार को रिहाई के बाद एक बार फिर सुर्खियों में हैं। गुरुग्राम स्थित अपने घर से शनिवार को उठाए गए राठी ने इस पूरी कार्रवाई को कानूनी हिरासत नहीं, बल्कि ‘किडनैपिंग’ (अपहरण) करार दिया है। उन्होंने पुलिस और सिस्टम पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सोते हुए आए और बिना वर्दी के ले गए राठी ने अपने वीडियो संदेश में बताया कि 10 अक्टूबर की सुबह करीब 7 बजे वह अपने बेडरूम में सो रहे थे, तभी सादे कपड़ों में करीब 20 लोग जबरन उनके घर में घुस आए। उन्होंने आरोप लगाया कि इन लोगों ने उनकी मां को धक्का दिया और बेडरूम का दरवाजा खोलकर उन्हें जबरन उठा लिया। उस वक्त घर में उनके माता-पिता के अलावा कोई नहीं था।

मुझे घसीटकर ले जाया गया यूट्यूबर का दावा है कि उन्हें अपनी बात रखने या वकील से बात करने का मौका तक नहीं दिया गया। राठी ने आरोप लगाया कि उन्हें बेडरूम से सीढ़ियों तक घसीटा गया, जिससे उन्हें शरीर पर कई चोटें आई हैं। उन्होंने कहा, मुझे चप्पल पहनने का भी मौका नहीं दिया गया। मुझे सीधे जीप में डालकर ले जाया गया।

फोन छीने, माता-पिता के साथ बदसलूकी ध्रुव राठी ने दावा किया कि उनके और उनके माता-पिता के फोन छीन लिए गए। हिरासत के दौरान करीब 22-23 घंटे तक उन्हें किसी से संपर्क नहीं करने दिया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान उनके माता-पिता के साथ भी हाथापाई और धक्का-मुक्की की गई।

यह गिरफ्तारी नहीं, अघोषित आपातकाल है राठी ने इस घटना को लोकतंत्र के लिए काला दिन बताया। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में तानाशाही (डिक्टेटरशिप) चल रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या एक बेहतर चुनाव आयोग की मांग करना इतना बड़ा अपराध है कि पुलिस बेडरूम में घुसकर नागरिक को उठा ले जाए?

क्या है मामला? ध्रुव राठी जर्मनी से भारत कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन में हिस्सा लेने आए थे। दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन से ठीक पहले उन्हें गुरुग्राम से हिरासत में ले लिया गया था। रिहाई के बाद उनके द्वारा लगाए गए इन आरोपों ने अब पूरे मामले को नया विवाद दे दिया है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

# आर-पार की लड़ाई: सोमवार को दिल्ली की सड़कों पर उतरेगा INDIA गठबंधन, CJI को सौंपेगा ज्ञापन

Story 1

कॉकरोच जनता पार्टी का हल्ला बोल: चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Story 1

बेडरूम से किडनैप किए गए ध्रुव राठी? रिहाई के बाद पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Story 1

हिरासत से छूटते ही इमरान खान का जय हिंद , मुंबई में हाई-वोल्टेज ड्रामा का वीडियो वायरल

Story 1

IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड की दोस्ती का अनोखा रंग , वनडे सीरीज में खास जर्सी पहनेगी कीवी टीम

Story 1

चलती एम्बुलेंस से सड़क पर गिरा मरीज, लापरवाही का वीडियो देख उड़े सबके होश

Story 1

IND vs NZ: वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान, इस खूंखार खिलाड़ी की हुई जोरदार वापसी

Story 1

दिल्ली प्रदर्शन: आरएएफ जवान और नन्हा कॉकरोच के बीच हुई जबरदस्त दौड़-भाग, वीडियो वायरल

Story 1

मजेंटा सिल्क साड़ी में नीता अंबानी का शाही अंदाज, देवी शक्ति के जश्न में डूबा बॉलीवुड

Story 1

टीम इंडिया के खिलाफ न्यूजीलैंड का बड़ा ऐलान: 3 साल बाद लौटा ये खूंखार गेंदबाज, सैंटनर संभालेंगे कमान