ग्रेटर नोएडा में अब सड़क किनारे गंदगी फैलाकर निकल जाना आसान नहीं रह गया है। शहर में लगे स्मार्ट सीसीटीवी कैमरे और उनसे जुड़े पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम अब डिजिटल पहरेदार की भूमिका निभा रहे हैं। हाल ही में बीटा-1 सेक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें तकनीक का इस्तेमाल कर एक शख्स को सबक सिखाया गया।
रात के अंधेरे में भी कैमरे की नजर मामला रात करीब 10:14 बजे का है। एक शख्स अंधेरे का फायदा उठाकर सड़क किनारे दीवार के पास कचरे से भरी पन्नी फेंक कर चुपके से निकलने की कोशिश करता है। उसे लगा कि कोई देख नहीं रहा है, लेकिन वह स्मार्ट सिटी सर्विलांस टीम की नजरों में आ चुका था।
माइक से आई गूंजती आवाज जैसे ही वह शख्स वहां से चलने लगा, कंट्रोल रूम से माइक के जरिए तीखी आवाज आई, कूड़ा यहां से उठाओ! हेलो भाई, इधर आओ, कूड़ा क्यों डाला वहां पे? उठाओ इसको! रात के सन्नाटे में अचानक आई इस आवाज से शख्स के होश उड़ गए। वह हैरान होकर इधर-उधर देखने लगा, उसे समझ ही नहीं आया कि यह आवाज कहाँ से आ रही है।
चालान के डर से सुधरी अक्ल माइक से उसे चेतावनी दी गई कि उसकी हरकत कैमरे में कैद हो चुकी है और सुबह उसका चालान काटा जाएगा। चालान शब्द सुनते ही शख्स का सारा आत्मविश्वास गायब हो गया। मजबूरी में उसे वापस उसी जगह जाना पड़ा, जहां उसने गंदगी फैलाई थी। उसने खुद वह पन्नी उठाई और वहां से चलता बना।
स्मार्ट मॉनिटरिंग का असर ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने शहर के कई इलाकों में इस तरह के स्मार्ट कैमरे और पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम लगाए हैं। ये सिस्टम कंट्रोल रूम से सीधे जुड़े होते हैं, जहां तैनात कर्मचारी शहर पर 24 घंटे नजर रखते हैं। जरूरत पड़ने पर माइक के जरिए मौके पर मौजूद लोगों को तुरंत टोका जा सकता है।
सोशल मीडिया पर चर्चा इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोग अथॉरिटी की इस पहल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि अगर हर शहर में इसी तरह की सक्रिय निगरानी हो, तो सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने की चुनौती काफी हद तक कम हो सकती है। हालांकि, अधिकारी यह भी स्पष्ट कर चुके हैं कि तकनीक तभी सफल होगी जब नागरिक खुद भी अपनी जिम्मेदारी समझेंगे।
*Greater Noida: बीटा-1 में सड़क पर कूड़ा फेंकते ही कैमरे में कैद हुआ शख्स।
— Greater Noida West (@GreaterNoidaW) October 10, 2026
माइक पर अनाउंसमेंट हुआ, भाई, कूड़ा क्यों फेंका? उठाओ भाई! 😅
अनाउंसमेंट सुनकर शख्स भौचक्का रह गया और इधर-उधर देखने लगा।
आखिरकार फेंका हुआ कूड़ा उठाया।
अब घर ले गया या सही जगह फेंका, ये पता नहीं! 😂👏 pic.twitter.com/9CiX1DdLG1
गिरफ्तारी नहीं, ये किडनैपिंग थी : रिहा होने के बाद ध्रुव राठी ने बयां की आपबीती
नेपाल में फिर कुदरत का कहर: बूढ़ी गंडकी नदी में आई जल प्रलय, दर्जनों घर बह गए
देश में अघोषित आपातकाल : खड़गे का केंद्र पर बड़ा हमला, CJI से मिलेंगे कांग्रेस नेता
17 साल से फर्जी डॉक्टर ने किया मरीजों का इलाज: BMO की कुर्सी तक पहुंचा ढोंगी, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप!
क्या फिर सड़कों पर उतरेंगे दीपके, सौरभ और रांका? पीस बॉन्ड के बाद भी क्या है कानून का दांव?
बलरामपुर को सीएम योगी की बड़ी सौगात: 803 करोड़ की 78 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण
इंदौर बना क्रिकेट का गढ़: भारत-वेस्टइंडीज टी-20 आज, 1500 पुलिसकर्मी और ड्रोन से होगी सुरक्षा
दिल्ली में बवाल: पुलिस पर प्रदर्शनकारियों ने बरसाए पत्थर, कनॉट प्लेस में मचा हड़कंप
लोकतंत्र कभी खत्म नहीं हो सकता: विरोध प्रदर्शनों पर चिराग पासवान का बड़ा बयान
क्रिप्टो चोरी का अजीबोगरीब मामला: सोने के दांत और दुबई की मौज, सिम-स्वैपिंग से उड़ाए 2.56 करोड़