बलरामपुर के विकास को नई रफ्तार देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को 803.19 करोड़ रुपये की 78 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने 273.42 करोड़ की 30 परियोजनाओं का लोकार्पण और 529.77 करोड़ रुपये की 48 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
जाम से मिलेगी मुक्ति, आसान होगा सफर क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या—ट्रैफिक जाम को खत्म करने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। गोंडा-बलरामपुर रेलखंड पर 292 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे ओवरब्रिज (ROB) बनेगा, जिससे बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके अलावा, कई प्रमुख संपर्क मार्गों का निर्माण और चौड़ीकरण भी किया जाएगा।
बेहतर होगी शहर की बुनियादी सुविधाएं नगर पालिका क्षेत्र में स्वच्छता और पेयजल पर विशेष जोर दिया गया है। 123 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज सिस्टम और ट्रीटमेंट प्लांट का पहला चरण शुरू हो चुका है। साथ ही, 53 करोड़ रुपये से अधिक की पेयजल पुनर्गठन योजना से शहर में जलापूर्ति की समस्या का स्थायी समाधान निकाला गया है।
शिक्षा और सुरक्षा को नई दिशा सीएम योगी ने शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़ी पहल की है। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय तक जाने के लिए 26 करोड़ रुपये की लागत से बनी फोरलेन सड़क का लोकार्पण किया गया। इसके अतिरिक्त, नवीन समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय और जिला ग्राम्य विकास संस्थान के भवनों का निर्माण भी शामिल है। पुलिसकर्मियों की सुविधा के लिए 16 करोड़ की लागत से आठ मंजिला ट्रांजिट हॉस्टल भी समर्पित किया गया।
बाढ़ नियंत्रण और आवास की सुविधा सिंचाई और बाढ़ सुरक्षा को मजबूत करने के लिए राप्ती व बूढ़ी राप्ती नदियों के तट पर कार्य किए गए हैं। योगी सरकार ने नदी कटान से प्रभावित 72 परिवारों को अपना घर दिया है, जिसके लिए मां पाटेश्वरी विला का निर्माण किया गया है। लोक निर्माण, सिंचाई, नगर विकास और शिक्षा सहित विभिन्न विभागों की इन परियोजनाओं से नया बलरामपुर विकास की नई इबारत लिख रहा है।
(लेखक: नूरनैन अली)
*डबल इंजन सरकार में विकास की नई ऊंचाइयों को स्पर्श कर रहा नया बलरामपुर ... pic.twitter.com/5Q0mNbsaD8
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 10, 2026
नेपाल में बूढ़ी गंडकी का तांडव: 3 पुल बहे, कई गांव बाढ़ की चपेट में; रेस्क्यू ऑपरेशन तेज
‘इस बार आवाज और भी तेज होगी...’, राहुल गांधी ने किया सड़क पर उतरने का ऐलान
हमारे कुलदेवता हैं रजनीकांत : नवरात्रि पर फैन ने सजाया थलाइवर का अद्भुत दरबार
चुनाव आयोग के समर्थन में उतरे 124 पूर्व अधिकारी, दो टूक कहा- हार-जीत के लिए संस्थाओं को बदनाम न करें
विजय केडिया के 1,290 करोड़ के पोर्टफोलियो का सच: दौलत बनाने के लिए अपनाएं ये 5 मंत्र
टेस्ट क्रिकेट में 13,000 रनों का महा-क्लब: जानिए कौन बना सबसे तेज बादशाह
लग्जरी लाइफस्टाइल और करोड़ों की संपत्ति: जानिए बर्थडे बॉय हार्दिक पांड्या की कुल नेट वर्थ
मोगेम्बो मोदी लोकतंत्र को कर रहे तबाह : चेन्नई में राहुल गांधी का तीखा हमला
वैष्णो देवी में गूंजे जय माता दी के जयकारे: शारदीय नवरात्रि पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब
सीजेपी नेताओं की रिहाई: हिरासत खत्म, अब आगे क्या?