नेपाल एक बार फिर भीषण जल आपदा की चपेट में है। गोरखा जिले में रविवार सुबह बूढ़ी गंडकी नदी के विकराल रूप ने तबाही मचा दी है। नदी में अचानक आए उफान से सल्लेरी और जगत बाजार पूरी तरह तबाह हो गए हैं।
भयावह मंजर और तबाही का दायरा रविवार तड़के करीब 4 बजे अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने लगा और पानी आबादी वाले इलाकों में घुस गया। देखते ही देखते घर और पुल नदी के तेज बहाव में तिनके की तरह बह गए। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, उत्तरी गोरखा के विभिन्न इलाकों में 35 से अधिक मकान पूरी तरह जमींदोज हो गए हैं।
हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट को भारी नुकसान इस आपदा का असर गंडकी हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट पर भी पड़ा है। बाढ़ के पानी के साथ आए मलबे ने प्रोजेक्ट के कई महत्वपूर्ण उपकरणों को बहा दिया है। स्थानीय प्रशासन और राहत टीमें नुकसान का आकलन करने में जुटी हैं, लेकिन दुर्गम इलाकों के कारण अभी सही स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।
बाढ़ का संभावित कारण क्या है? प्रशासन के अनुसार, सिउरीबास के ऊपरी इलाकों में हुए भूस्खलन ने संभवतः नदी के प्रवाह को रोक दिया था, जिससे एक अस्थायी झील बन गई। बाद में, पानी का दबाव बढ़ने से यह बांध टूट गया और प्रचंड बहाव नीचे की ओर आया। स्थानीय लोगों का मानना है कि स्यार नदी का मार्ग बाधित होने से यह अचानक बाढ़ आई।
भोटेकोशी की यादें ताजा इस तबाही ने लोगों को 26 अगस्त की उस त्रासदी की याद दिला दी है, जब त्रिशूली और भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई थी। उस दौरान करीब 1,455 लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी, जबकि 5,000 से अधिक लोग अब भी लापता हैं।
राहत और बचाव कार्य गोरखा के मुख्य जिला अधिकारी धर्मेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कई लोग लापता हैं जिनकी तलाश जारी है। प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित इलाकों से आ रहे वीडियो दिल दहला देने वाले हैं, जिनमें नदी का रौद्र रूप साफ देखा जा सकता है।
A short while ago: A devastating flash flood has swept away Salleri Bazaar (Market) and caused severe destruction in Jagat Bazaar along the Budhi Gandaki River, Gorkha District, Nepal.
— Weather Monitor (@WeatherMonitors) October 11, 2026
(Video provided by Umesh.) pic.twitter.com/aK74PD0S5t
IND vs WI: सीरीज में अजेय बढ़त बनाने की जंग, आज इंदौर में होगा फैसला
मोगैम्बो सरकार पर बरसे राहुल गांधी: 12 अक्टूबर को सड़कों पर फिर गूंजेगी विपक्ष की हुंकार
एलन मस्क को ललित मोदी की दो टूक: X का मालिक होना मतलब भारत की सुरक्षा पर वीटो नहीं
शहबाज के ट्वीट अमेरिका से ड्राफ्ट होकर आते हैं : ईरानी अधिकारी ने पाकिस्तान को दिखाया आईना
लड़ाई चेलों से नहीं, आमने-सामने होनी चाहिए : क्या अखिलेश यादव स्वीकार करेंगे सीएम योगी की अयोध्या चुनौती ?
यूपी: बाढ़ प्रभावित इलाकों में उतरे मंत्री एके शर्मा, अधिकारियों को दी जीरो टॉलरेंस की चेतावनी
तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर मुंबई में सियासी उबाल: डीएन नगर थाने के बाहर आदित्य ठाकरे और संजय राउत का धरना
टीम इंडिया के खिलाफ न्यूजीलैंड का बड़ा ऐलान: 3 साल बाद लौटा ये खूंखार गेंदबाज, सैंटनर संभालेंगे कमान
गुरुग्राम पुलिस की हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, जंतर-मंतर जाने पर फिर होगी गिरफ्तारी?
दिल्ली में प्रदर्शन का उबाल: तीन नेता हिरासत में, 30 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती