आज भारतीय क्रिकेट के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। मैदान पर लंबे छक्के और घातक गेंदबाजी के लिए मशहूर हार्दिक का सफर काफी प्रेरणादायक है। सूरत में जन्मे हार्दिक के लिए सफलता का रास्ता आसान नहीं था।
सूरत से वडोदरा तक का सफर आर्थिक तंगी भरा था। हार्दिक के पिता का फाइनेंस का काम था, लेकिन दो बेटों के क्रिकेट सपनों को पूरा करने के लिए उन्हें संघर्ष करना पड़ा। एक समय ऐसा भी था जब कठिन आर्थिक हालात के कारण हार्दिक को कई बार दिन में नाश्ते और रात के खाने में केवल मैगी खाकर गुजारा करना पड़ता था। उनके पास क्रिकेट किट खरीदने तक के पैसे नहीं थे।
हार्दिक के लिए साल 2015 का आईपीएल टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। मुंबई इंडियंस ने उन्हें मौका दिया, जहां से उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और गेंदबाजी से दुनिया को प्रभावित किया। साल 2016 में उन्होंने टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया। इसके बाद से वे भारतीय टीम के सबसे महत्वपूर्ण ऑलराउंडर बन गए।
हार्दिक की सबसे बड़ी खूबी दबाव में खेलना है। एशिया कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ उनका प्रदर्शन इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। गेंदबाजी में तीन विकेट लेने के बाद जब भारत को आखिरी ओवर में जीत के लिए रनों की जरूरत थी, तो उन्होंने छक्का जड़कर मैच फिनिश किया। अब तक वे 94 वनडे में 1,904 रन और 91 विकेट, तथा 138 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 2,288 रन और 114 विकेट ले चुके हैं।
हार्दिक का करियर हमेशा उतार-चढ़ाव वाला रहा है। 2018 के एशिया कप के दौरान लगी पीठ की चोट उनके करियर के लिए बड़ा झटका थी। कई बार सर्जरी और फिटनेस समस्याओं ने उन्हें टीम से बाहर रखा, लेकिन हर बार उन्होंने जोरदार वापसी की। 2021 टी20 विश्व कप के बाद आलोचनाओं के बावजूद उन्होंने खुद को साबित करना नहीं छोड़ा।
हार्दिक का निजी जीवन भी सुर्खियों में रहा है। साल 2020 में उन्होंने नताशा स्टेनकोविक से शादी की थी, लेकिन जुलाई 2024 में दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए। अब वे अपने बेटे अगस्त्य की परवरिश मिलकर कर रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले साल से एक्ट्रेस माहिका शर्मा के साथ उनके रिश्तों की चर्चा भी काफी तेज रही है।
आज हार्दिक पांड्या केवल एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि करोड़ों युवाओं के लिए संघर्ष और जीत की एक मिसाल बन चुके हैं।
When the moment demanded a match-winner, 𝙃𝙖𝙧𝙙𝙞𝙠 𝙋𝙖𝙣𝙙𝙮𝙖 𝙖𝙣𝙨𝙬𝙚𝙧𝙚𝙙 𝙩𝙝𝙚 𝙘𝙖𝙡𝙡. 😎#HappyBirthday to the all-rounder who knows how to turn the game on its head. 😌 #HardikPandya pic.twitter.com/T8w4dHtobT
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 10, 2026
इस्तीफे तक नहीं रुकेगा संग्राम: CJP का जंतर-मंतर पर फिर कूच का ऐलान
चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 पूर्व अफसर, कहा- बिना सबूत धांधली का शोर मचाना गलत
भागिए मत अखिलेश जी! : अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती पर बीजेपी विधायक ने घेरा
हार्दिक पांड्या का 33वां जन्मदिन: मैगी खाकर गुजारे दिन, आज बन गए हैं मैच विनर
चेन्नई को मिली 13 हजार करोड़ की सौगात: मेट्रो से लेकर हाईवे तक, जानें पीएम मोदी के दौरे की खास बातें
बांग्लादेशी तख्तापलट के मास्टरमाइंड नाहिद इस्लाम का भारत पर बयान , उमर-शरजील को बताया हीरो
लड़ाई चेलों से नहीं, आमने-सामने होनी चाहिए : क्या अखिलेश यादव स्वीकार करेंगे सीएम योगी की अयोध्या चुनौती ?
जंतर-मंतर का रण : पुलिस की सख्त घेराबंदी में फ्लॉप हुआ प्रदर्शन, रविवार को फिर कूच का ऐलान
अयोध्या से जहूराबाद तक: अखिलेश को ओपी राजभर की दो-टोक चुनौती
174 जिंदगियों के रक्षक कैप्टन स्मित मच्छार: इजरायली राष्ट्रपति ने बताया मानवता का नायक , देंगे सर्वोच्च सम्मान