दिल्ली: बांग्लादेश में तख्तापलट की अगुवाई करने वाले और वहां की सरकार गिराने वाले छात्र नेता नाहिद इस्लाम ने भारत के आंतरिक मामलों में दखल देते हुए एक विवादित बयान जारी किया है। नाहिद ने दिल्ली में हाल ही में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर चिंता जताते हुए भारत में लोकतांत्रिक अधिकारों की वकालत की है।
नाहिद का सॉलिडैरिटी स्टेटमेंट शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों से कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया था। इसी घटनाक्रम के बाद, बांग्लादेश की नेशनल सिटीजन पार्टी के संयोजक नाहिद इस्लाम ने भारतीय युवाओं के समर्थन में एक सॉलिडैरिटी स्टेटमेंट जारी किया। उन्होंने कहा कि वे भारत के उन युवाओं के साथ पूरी एकजुटता से खड़े हैं जो चुनावी जवाबदेही की मांग कर रहे हैं।
उमर खालिद और शरजील इमाम का समर्थन नाहिद इस्लाम ने अपने बयान में विवादित हस्तियों उमर खालिद और शरजील इमाम का खास तौर पर जिक्र किया। उसने दोनों को जमीर का कैदी (Prisoners of Conscience) करार दिया और दावा किया कि वे दक्षिण एशिया के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उसने शाहीन बाग, जेएनयू और जादवपुर यूनिवर्सिटी के विरोध प्रदर्शनों को लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण बताया।
तख्तापलट के बाद बांग्लादेश में स्थिति पर सवाल नाहिद इस्लाम वही शख्स है जिसके नेतृत्व में बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार को सत्ता से बेदखल किया गया था। विशेषज्ञों का मानना है कि जिस तरह से उसने बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन किया, उससे वहां लोकतंत्र पर संकट गहराया है।
हिंदू अल्पसंख्यकों पर जुल्म तख्तापलट के बाद बांग्लादेश में जो हालात बने, वे बेहद खौफनाक रहे हैं। वहां न सिर्फ हिंदुओं का बड़े पैमाने पर नरसंहार हुआ, बल्कि उनके मंदिरों, दुर्गा पूजा पंडालों और घरों को निशाना बनाया गया। व्यापारिक प्रतिष्ठानों को जलाया गया और अल्पसंख्यक समुदाय पर अत्याचार किए गए। सरकारी नौकरियों से हिंदुओं को जबरन इस्तीफा दिलवाया गया, जिससे वहां का धार्मिक माहौल पूरी तरह से बिगड़ चुका है।
ऐसे में, जिस व्यक्ति (नाहिद) के नेतृत्व में बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों का जीना दुश्वार हो गया, उसका भारत में लोकतांत्रिक मूल्यों पर उपदेश देना कई राजनीतिक जानकारों को हैरान कर रहा है।
Bangladesh MP and Convenor, National Citizen Party (NCP) Nahid Islam We stand in firm solidarity with the young people of India demanding electoral accountability and defending their democratic rights. Recent detentions of peaceful protesters, organizers, and journalists in New… pic.twitter.com/NJE3xiGQvG
— IANS (@ians_india) October 10, 2026
अंगूर खट्टे हैं : राहुल गांधी पर कंगना रनौत का तीखा प्रहार, विरोध प्रदर्शन को बताया साजिश
पटना के जेडी वीमेंस कॉलेज में बवाल: माता सीता यूनिवर्सिटी के विरोध में 50 से अधिक शिक्षक हिरासत में
गुजरात पुलिस में पूर्व अग्निवीरों के लिए बड़ी सौगात: अब बिना लिखित और फिजिकल परीक्षा के मिलेगी सीधी भर्ती
बॉलिंग मशीन ही लगा दो : 250 रन चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल, सपाट पिचों पर उठाए सवाल
धार में पुलिस की लापरवाही: पेट्रोलिंग वैन ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, डेढ़ साल की मासूम समेत 4 घायल
देवघर में सदैव आपके साथ : पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के सम्मान में जुटा राष्ट्र
विमान में हिरासत के दौरान बवाल: सह-संयोजक सौरव दास और महिला यात्री के बीच तीखी बहस का वीडियो वायरल
रविवार तक रिहाई नहीं, तो आमरण अनशन : दिल्ली में गिरफ्तारियों पर सोनम वांगचुक की सरकार को चेतावनी
राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: जो करना है कर लो, हम पीछे नहीं हटेंगे , CJP प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन
जंतर-मंतर पर थमेगा नहीं प्रदर्शन: अजिंक्य शिंदे संभालेंगे CJP की कमान, नई रणनीति का हुआ एलान