10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के तीन नेताओं—अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका—को विमान लैंड होते ही दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। ये नेता जंतर-मंतर पर प्रस्तावित आंदोलन के लिए दिल्ली आए थे।
विमान के अंदर तीखी बहस हिरासत में लिए जाने के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें सीजेपी के सह-संयोजक सौरव दास को एक महिला यात्री से उलझते देखा जा सकता है। पुलिस जब दास को ले जा रही थी, तब पीछे से महिला यात्री ने कुछ टिप्पणी की, जिससे वे भड़क गए।
तुम्हें शर्म आनी चाहिए गर्मी के माहौल में सौरव दास मुड़कर महिला यात्री से कहते हैं, तुम्हें शर्म आनी चाहिए। इस पर महिला ने भी तुरंत पलटवार करते हुए कहा, तुम्हें शर्म आनी चाहिए। वायरल क्लिप में यह स्पष्ट नहीं है कि बहस की सटीक वजह क्या थी, लेकिन वहां मौजूद अन्य यात्री पुलिस कार्रवाई पर हंसते और कटाक्ष करते दिखाई दिए।
सीजेपी का तानाशाही का आरोप हिरासत के दौरान अभिजीत दीपके ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। दीपके ने वीडियो में कहा, पुलिस हमें विमान से बाहर नहीं निकलने दे रही है। दिल्ली पुलिस का विमान के अंदर आकर गिरफ्तार करना सरासर तानाशाही है। ऐसा तो इंदिरा गांधी के समय में भी नहीं हुआ था।
पुलिस और पार्टी का रुख पुलिस का कहना है कि नेताओं के पास जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं थी। दूसरी ओर, सीजेपी ने इस कार्रवाई को पूर्व नियोजित साजिश बताया है। पार्टी का आरोप है कि उन्हें प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने से रोकने के लिए यह कदम उठाया गया और यह नागरिकों की स्वतंत्रता का उल्लंघन है। फिलहाल, पार्टी ने अपने नेताओं की तत्काल रिहाई की मांग की है।
ZERO SUPPORT BY CITIZENS OF INDIA..
— Sunaina Holey (@SunainaHoley) October 10, 2026
Watch this and see how passengers reacted on detention of @abhijeet_dipke @SauravDassss @AshutoshRanka..
Lady passenger laughing at Ranka, says shame on you to Das and male passenger in green T Shirt says bye bye tata to Dipke😆👇 pic.twitter.com/H0IhEDwBER
IND vs WI: इंदौर के रन मशीन स्टेडियम में क्या वेस्टइंडीज फिर बरपाएगी कहर?
जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले CJP नेताओं की गिरफ्तारी, अब अजिंक्य शिंदे संभालेंगे कमान
बैंक के बाहर खाना खाते गार्ड का ये वीडियो जीत रहा है दिल, सादगी देख लोग हुए भावुक!
आकाशवाणी रायपुर के समाचार निदेशक विकल्प रंजन शुक्ला का निधन, बृजमोहन अग्रवाल ने जताया गहरा दुख
जंतर-मंतर पर CJP का नया सारथी : कौन है अजिंक्य शिंदे, जिसे अभिजीत दीपके ने सौंपी कमान?
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन नाकाम: अनुमति के बिना विरोध करना पड़ा भारी
दिल्ली बना किला : शशि थरूर का मोदी सरकार पर हमला, कहा- लाठियां नहीं, जवाब दें
विमान से ही गिरफ्तार किए गए अभिजीत दीपके : भारत में लोकतंत्र पर उठे गंभीर सवाल
दिल्ली विरोध प्रदर्शन: पुलिस की सख्ती पर भड़के बॉलीवुड सितारे, बोले- लोकतंत्र का गला घोंटना बंद करें
विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे तेज 5000 टी-20 रनों की लिस्ट में मचाई हलचल