दिल्ली: SIR के खिलाफ चल रहे CJP (Citizens for Justice and Peace) के प्रदर्शन ने उस समय नया मोड़ ले लिया, जब दिल्ली पुलिस ने संगठन के मुख्य चेहरों को हिरासत में ले लिया। लेकिन, गिरफ्तारी से पहले ही रची गई एक खास रणनीति ने प्रदर्शन को कमजोर होने से बचा लिया है।
अभिजीत दीपके का मास्टर स्ट्रोक दिल्ली पुलिस से अनुमति न मिलने के बावजूद जंतर-मंतर पर डटे रहने की जिद के चलते, पुलिस ने सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रंका को एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया। इतना ही नहीं, गुरुग्राम से ध्रुव राठी की गिरफ्तारी की भी सूचना है।
इससे पहले कि पुलिस उन तक पहुंचती, अभिजीत दीपके ने एक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था। इस वीडियो में उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी गिरफ्तारी के बाद अब पूरा मूवमेंट अजिंक्य शिंदे के नेतृत्व में जारी रहेगा। दीपके ने समर्थकों से अजिंक्य के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
कौन हैं अजिंक्य शिंदे? अजिंक्य शिंदे वर्तमान में सीजेपी के ऑर्गनाइजेशन इंचार्ज हैं और मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। कंप्यूटर साइंस ग्रेजुएट अजिंक्य का बैकग्राउंड पहले आईटी सेक्टर से रहा है, जहां उन्होंने पुणे की एक इंटरनेशनल कंपनी में काम किया है।
राजनीतिक सफर और विवाद अजिंक्य का नाम चर्चा में आने के साथ ही उनका राजनीतिक अतीत भी सामने आ गया है। दावा किया जा रहा है कि वे पहले आम आदमी पार्टी (AAP) से गहराई से जुड़े थे। सोशल मीडिया पर अरविंद केजरीवाल के साथ उनकी कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
कहा जाता है कि वे महाराष्ट्र में आप युवा आघाड़ी के संयोजक भी रह चुके हैं और उन्होंने गोवा विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए सक्रिय भूमिका निभाई थी। पार्टी के भीतर उनके ओआरजी इंचार्ज बनने पर तब भी सवाल उठे थे, जब उनके आप कनेक्शन की खबरें सामने आई थीं।
अब आगे क्या? अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रंका के हिरासत में होने के कारण अब पूरा दारोमदार अजिंक्य शिंदे पर है। दिल्ली प्रशासन प्रदर्शन को रोकने की कोशिश में है, लेकिन अजिंक्य के सामने चुनौती यह है कि वे इस आंदोलन को कैसे आगे ले जाते हैं और पुलिसिया दबाव के बीच इसे कैसे बनाए रखते हैं। फिलहाल, जंतर-मंतर पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
*IMPORTANT
— Gen-Z of India (@GenZofIndia) October 10, 2026
Until Abhijeet Dipke, Saurav Das and Ashutosh Ranka are in detention, CJP’s Organization In-Charge Ajinkya Shinde will continue this protest at Jantar Mantar.
Abhijeet had pre-recorded this video last night in anticipation of a potential arrest. pic.twitter.com/iv73OwSCIK
अंगूर खट्टे हैं : राहुल गांधी पर कंगना रनौत का तीखा प्रहार, विरोध प्रदर्शन को बताया साजिश
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में संस्थापक, अब अजिंक्य शिंदे संभालेंगे कमान
दिल्ली में हाई-टेक सुरक्षा: प्रदर्शनों पर नजर रखने के लिए पुलिस अब लैस होगी नाइट-विजन बॉडी कैमरों से
रेजीनगर उपचुनाव: वोटर्स से कम और बीजेपी को ज्यादा वोट? अभिषेक बनर्जी ने चुनाव आयोग पर बोला हमला
IND vs WI: सीरीज बचाने की जंग, तीसरे T20 में जीत की तलाश में उतरेगी टीम इंडिया; जानें फ्री में मैच देखने का तरीका
हिरासत के बीच गहराया दुख: अभिजीत दीपके की दादी का निधन, परिवार पर टूटा गमों का पहाड़
पनामा में 7.6 तीव्रता का भीषण भूकंप: मलबे में तब्दील हुईं इमारतें, दहशत में सड़कों पर उतरे लोग
बिग बॉस 20: फिर टला एविक्शन, इस कंटेस्टेंट की लाइफलाइन पर चला सलमान का दांव!
किशनगढ़ में बवाल: पार्किंग पर बहस के बाद ट्रैफिक CO पर वकील को थप्पड़ मारने का आरोप, वकीलों ने किया चक्काजाम
कौन हैं अजिंक्य शिंदे? अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के नए सारथी