पनामा सिटी: पनामा में शुक्रवार सुबह धरती ने ऐसा रौद्र रूप दिखाया कि चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, देश में 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप का केंद्र पितालोसा अरिबा से करीब 10 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था, जिसकी गहराई महज 10 किलोमीटर थी।
राजधानी में कांपी जमीन भूकंप के झटके इतने तीव्र थे कि राजधानी पनामा सिटी की गगनचुंबी इमारतें ताश के पत्तों की तरह हिलने लगीं। लोग जान बचाने के लिए अपने घरों और ऑफिसों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में इमारतों को गिरते और दरारें पड़ते हुए देखा जा सकता है, जो मंजर को बेहद डरावना बनाते हैं।
दहशत में लोग, आफ्टरशॉक का सिलसिला जारी मुख्य भूकंप के बाद भी इलाके में कई बार आफ्टरशॉक महसूस किए गए, जिनमें से कुछ की तीव्रता 5 तक मापी गई। लोग अभी भी इतने डरे हुए हैं कि अपने घरों में लौटने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में इतने जोरदार झटके कभी महसूस नहीं किए थे।
पड़ोसी देशों में भी असर भूकंप की तीव्रता इतनी अधिक थी कि इसके झटके पड़ोसी देश कोलंबिया तक महसूस किए गए। फिलहाल प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। प्रशासन की प्राथमिकता मलबे को हटाना और सुरक्षित स्थानों की तलाश करना है।
क्या जान-माल का नुकसान हुआ? फिलहाल पनामा सरकार ने आधिकारिक तौर पर किसी की मौत की पुष्टि नहीं की है। हालांकि, बड़े पैमाने पर हुई तबाही को देखते हुए जान-माल के भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। युद्ध स्तर पर मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश की जा रही है। स्थिति पर सरकार लगातार नजर बनाए हुए है।
A massive magnitude 7.7 earthquake struck Panama, shaking buildings more than 100 miles away and prompting evacuations, according to the U.S. Geological Survey.
— CBS News (@CBSNews) October 9, 2026
Tremors were felt in Panama City, where buildings shook and people evacuated into the streets. https://t.co/46kFq5wpSV pic.twitter.com/jsr5g6uLDv
उपचुनाव में BJP की ऐतिहासिक जीत, मुस्लिम बहुल सीटों पर खिला कमल; तमिलनाडु में अभिनेता विजय की पार्टी का दबदबा
फ्लाइट के अंदर ही गिरफ्तार हुए CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, बोले- मुझे गिरफ्तार कर लो
जंतर-मंतर पर हाई अलर्ट : CJP के प्रदर्शन के चलते दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर पहरा, ड्रोन से हो रही निगरानी
दिल्ली में प्रदर्शन का अलर्ट: घर से निकलने से पहले देखें 30 रास्तों का ब्लूप्रिंट , आज इन जगहों पर रहेगा भारी ट्रैफिक
रांची में टीम इंडिया की शर्मनाक हार: 250 रन बनाकर भी क्यों ढेर हुए भारतीय गेंदबाज?
बॉक्स-ऑफिस के बाद अब ग्रैमी की दहलीज पर धुरंधर 2 , गानों ने मचाया अंतरराष्ट्रीय शोर
जंतर-मंतर 2.0 का आह्वान: दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर, कई प्रदर्शनकारी हिरासत में
जेल, जमानत और परिवार का संकट: चीफ इमाम की मुसलमानों से अपील- ‘10 अक्टूबर के प्रदर्शन से रहें दूर’
CSK में बड़ा फेरबदल: माइकल हसी की विदाई, जहीर खान युग की नई शुरुआत
कितनी ट्रेनें रोक लेंगे? दिल्ली प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का सरकार से सीधा सवाल