राजधानी दिल्ली में शनिवार, 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन के चलते सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है, जिसके तहत आज सुबह 6 बजे से राजधानी के 30 प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा।
पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन के मद्देनजर शंकर रोड गोल चक्कर, धौला कुआं फ्लाईओवर, झंडेवालान गोल चक्कर, पंचकुइयां गोल चक्कर, मंडी हाउस, मिंटो रोड-डीडीयू मार्ग, गुरु नानक चौक, चेम्सफोर्ड रोड और कनॉट प्लेस के आउटर सर्किल में आवाजाही मुश्किल हो सकती है।
इसके अलावा, लोधी रोड फ्लाईओवर, नीला गुंबद, मदरसा टी-प्वाइंट, सम्राट होटल, सरदार पटेल मार्ग, भीकाजी कामा प्लेस, मोती बाग, रिंग रोड-सैन मार्टिन मार्ग, अशोका रोड, विंडसर प्लेस, टॉलस्टॉय-जनपथ क्रॉसिंग, रेल भवन, संसद मार्ग और बाराखम्बा रोड टी-पॉइंट पर भी पाबंदियां रहेंगी। पटेल चौक, गोल डाक खाना और आरएमएल अस्पताल के पास के मार्ग भी प्रभावित रहने की आशंका है।
यदि आप आज नई दिल्ली या मध्य दिल्ली से गुजरकर रेलवे स्टेशन, बस अड्डे या एयरपोर्ट जा रहे हैं, तो घर से पर्याप्त समय लेकर निकलें। ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि गैर-जरूरी यात्राओं से बचें। स्थिति के अनुसार प्रतिबंधों में बदलाव किया जा सकता है, इसलिए ताजा अपडेट के लिए ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक हैंडल पर नजर बनाए रखें।
सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों पर भी असर पड़ा है। इन स्टेशनों पर शुक्रवार रात 9 बजे से शनिवार शाम 6 बजे तक प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए गए हैं। हालांकि, नई दिल्ली स्टेशन को छोड़कर बाकी सभी स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा जारी रहेगी।
इन प्रमुख स्टेशनों पर रहेगी पाबंदी: जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, मंडी हाउस, बाराखंभा रोड, आईटीओ, दिल्ली गेट, खान मार्केट, झंडेवालान, सुप्रीम कोर्ट, हौज खास, लाजपत नगर, जामिया मिलिया इस्लामिया, कश्मीरी गेट, और साकेत आदि। सुरक्षा एजेंसियां शाम 6 बजे स्थिति की समीक्षा के बाद आगे का निर्णय लेंगी।
#WATCH दिल्ली: 10 अक्टूबर को होने वाले विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर जंतर-मंतर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और बैरिकेड्स लगाए गए हैं। pic.twitter.com/HDyzshKpJ9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 10, 2026
चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन : राष्ट्रपति से मिलेंगे राहुल-ममता, CEC के इस्तीफे की उठी मांग
चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन : राहुल-ममता ने किया राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च
विरोध का अधिकार जरूरी, पर शहर को ठप नहीं होने देंगे: दिल्ली पुलिस
अमेरिका के PERM फैसले पर भारत सख्त: क्या H-1B वीजा धारकों की बढ़ेगी मुश्किल?
CJP के प्रदर्शन से पहले चुनाव आयोग का बड़ा कदम, फॉर्म-7 की संख्या पर लगाई रोक
दिल्ली की सड़कों पर आज ट्रैफिक का चक्रव्यूह : 30 से ज्यादा रास्तों पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले हो जाएं सावधान
दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की चुप्पी: प्रदर्शन से बनाई दूरी, वजह कर देगी हैरान
दिल्ली प्रदर्शन: मौलाना बरेलवी की मुस्लिम युवाओं को चेतावनी, जंतर-मंतर से दूर रहें
दिल्ली में वोट चोरी पर महासंग्राम: राष्ट्रपति से मिला विपक्ष, इंटरनेट बंद और सुरक्षा के कड़े घेरे
दिल्ली में हाई अलर्ट : जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन आज, चप्पे-चप्पे पर पहरा