अमेरिका के श्रम विभाग द्वारा कुछ कंपनियों के लिए परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन (PERM) प्रक्रिया रोकने के फैसले ने भारतीय पेशेवरों के बीच चिंता बढ़ा दी है। भारत सरकार ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है।
H-1B वीजा पर क्या होगा असर? विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि PERM आवेदनों पर रोक का मतलब H-1B वीजा पर रोक नहीं है। ये दोनों अलग-अलग प्रक्रियाएं हैं। H-1B वीजा की वैधता या उस पर रहने वाले परिवारों की स्थिति पर इस फैसले का कोई तत्काल प्रभाव नहीं पड़ेगा।
ग्रीन कार्ड की राह में बाधा प्रवक्ता ने स्वीकार किया कि हालांकि H-1B वीजा सुरक्षित है, लेकिन प्रभावित कंपनियों में काम कर रहे योग्य कर्मचारी अब ग्रीन कार्ड (स्थायी निवास) हासिल करने की प्रक्रिया में देरी का सामना कर सकते हैं। भारत सरकार इस पूरे मामले पर बारीकी से नजर बनाए हुए है।
दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को नुकसान रणधीर जायसवाल ने जोर देकर कहा कि भारतीय प्रतिभाओं का अमेरिका में योगदान दोनों देशों की इकोनॉमी के लिए फायदेमंद है। भारतीय पेशेवर अमेरिकी कंपनियों को नई तकनीक, शोध और नवाचार के जरिए मजबूती देते हैं। अमेरिका का यह कदम दोनों देशों के साझा आर्थिक लक्ष्यों के लिए सही नहीं है।
अमेरिकी उपराष्ट्रपति की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति हाल ही में अमेरिकी उपराष्ट्रपति द्वारा भारतीय पेशेवरों को लेकर की गई टिप्पणियों पर भारत ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। जायसवाल ने कहा कि भारतीय पेशेवर वहां उच्च शिक्षित और स्किल्ड हैं। ऐतिहासिक संदर्भों से जुड़े आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करना पूरी तरह से अनुचित और खेदजनक है।
भारतीयों के लिए बड़ी चुनौतियां यह फैसला ऐसे समय में आया है जब अमेरिका में नौकरी करना और पढ़ना लगातार महंगा होता जा रहा है। नए नियमों के मुताबिक, विदेशी छात्रों को अब करीब 68 लाख रुपये तक का खर्च उठाना पड़ सकता है। ऐसे में भारतीय छात्रों और कामगारों के लिए अमेरिका में करियर बनाना भविष्य में और अधिक चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
#WATCH | Delhi: On the U.S. Department of Labor’s decision concerning the Permanent Labor Certification (PERM) programme for certain companies, MEA Spox Randhir Jaiswal says, We are aware of the U.S. Department of Labor s decision concerning the Permanent Labor Certification… pic.twitter.com/A0c0ulXHgO
— ANI (@ANI) October 9, 2026
ब्रेन हेमरेज को मात देकर अपने पैरों पर खड़े हुए सलीम खान, वीडियो देख फैंस ने जताई खुशी
नाना पाटेकर के निधन से गमगीन हुआ पाकिस्तान: बासित अली ने साझा किया मां की बीमारी का वो गहरा किस्सा
टीम इंडिया में बड़ा बदलाव: रांची टी-20 में संजू सैमसन की जगह लेंगे युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी!
ये आंखें अमिताभ बच्चन को दिखाना - जया बच्चन पर भड़के पैपराजी, वीडियो हुआ वायरल
तूफान के लिए तैयार रहें : सीजेपी प्रदर्शन से पहले पुलिस को हाई अलर्ट, दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
राजधानी से संपूर्ण क्रांति तक: 10 अक्टूबर को दिल्ली आने वाली कई प्रमुख ट्रेनें रद्द, चेक करें पूरी लिस्ट
H-1B वीजा पर जेडी वेंस की टिप्पणी से गरमाया माहौल, भारत ने दी कड़ी नसीहत
वर्दी के पीछे भी एक इंसान है : जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस का भावुक संदेश
नाना पाटेकर की आखिरी कॉल नहीं उठा पाईं हेमा मालिनी, जताया गहरा अफसोस
आप सारा ट्रांसपोर्ट बंद नहीं कर सकते , दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी