पश्चिम बंगाल की रेजीनगर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव की मतगणना के दौरान एक चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है। बीजेपी यहां भारी अंतर से जीत की ओर बढ़ रही है, लेकिन टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने इस चुनावी नतीजों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बूथ नंबर 109 का अजब गणित अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बूथ नंबर 109 के आंकड़े साझा करते हुए सनसनी फैला दी है। उनके अनुसार, इस बूथ पर कुल पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 772 है, लेकिन बीजेपी को मिले वोटों की संख्या 909 बताई गई है।
बनर्जी ने तंज कसते हुए कहा, इस चुनावी गणित को समझाने में तो नॉर्थ कोरिया को भी पसीना आ जाएगा। एक बूथ पर कुल वोटर्स से ज्यादा वोट कैसे पड़ सकते हैं? उन्होंने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से स्पष्टीकरण मांगते हुए चुनाव आयोग को वोट चोर तक करार दे दिया।
क्या कहते हैं उपचुनाव के ताज़ा आंकड़े? चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, दोपहर बाद तक बीजेपी उम्मीदवार शंकरावह सरकार को 1,00,198 वोट मिल चुके हैं। विपक्षी उम्मीदवारों में आम जनता उन्नयन पार्टी के गुलाम नबी आजाद (रॉबिन) 34,987 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
इन दोनों के बीच जीत का अंतर 65,000 से अधिक वोटों का है। वहीं, कांग्रेस के उम्मीदवार अब्दुल्लाहिल काफी मात्र 3,949 वोटों के साथ काफी पीछे चल रहे हैं।
बीजेपी की बड़ी जीत पर क्या बोले शुभेंदु अधिकारी? रेजीनगर में मुस्लिम मतदाताओं का भी बीजेपी को समर्थन मिलने की खबरें चर्चा में हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि हमने लोगों का विश्वास जीता है और उनके साथ एक नया रिश्ता (दोस्ती) कायम किया है।
फिलहाल, अभिषेक बनर्जी द्वारा उठाए गए वोटों के गणित पर चुनाव आयोग की ओर से कोई आधिकारिक सफाई नहीं आई है, लेकिन इस मुद्दे ने राज्य की राजनीति का पारा जरूर चढ़ा दिया है।
Booth No. 109, Rejinagar AC.
— Abhishek Banerjee (@abhishekaitc) October 9, 2026
Registered voters: 772
BJP votes reportedly secured: 909 😅
Even North Korea would struggle to explain this electoral arithmetic!
Mr. Gyanesh Kumar, how does a booth produce more votes for one party than its entire electorate?#VoteChor #ECI pic.twitter.com/Vc4L5pZK0V
दिल्ली की सड़कों पर महा-जाम का खतरा: CJP प्रदर्शन के चलते 30 रास्तों पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये खबर
हिरासत में सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके का ललकार भरा बयान: जो धाराएं लगानी हैं लगा लो, हम झुकेंगे नहीं
नाना पाटेकर के निधन के बाद फिर गरमाया तनुश्री दत्ता का पुराना विवाद, राखी सावंत पर लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली अलर्ट: विरोध प्रदर्शन से थमी राजधानी, मेट्रो-बाजार और इंटरनेट पर सख्त पाबंदियां
दिल्ली में आज बड़ा प्रदर्शन: 30 रास्तों पर जाम का साया, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
CJP प्रदर्शन से क्यों दूर हैं सोनम वांगचुक? शायराना अंदाज में बताई बड़ी वजह
भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, दिग्गज गेंदबाज हुआ बाहर
फ्लाइट के अंदर ही गिरफ्तार हुए CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, बोले- मुझे गिरफ्तार कर लो
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रस्तावित प्रदर्शन: दिल्ली बनी छावनी, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा का पहरा
जंतर-मंतर पर महा-संग्राम की तैयारी: CJP का ऐलान- वोट चोरी का खेल अब नहीं चलेगा