दिल्ली में प्रदर्शन से पहले पुलिस की सख्ती 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। IGI एयरपोर्ट पर उतरते ही CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके, सह-संयोजक सौरभ दास और आशुतोष रांका को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने तीनों नेताओं को अलग-अलग स्थानों पर ले गई है, जिससे पार्टी की रणनीति में बड़ा बदलाव आया है।
अभिजीत दीपके का मास्टर प्लान गिरफ्तारी की आशंका को भांपते हुए अभिजीत दीपके ने पहले ही एक वीडियो संदेश रिकॉर्ड कर लिया था। इसमें उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि उनकी अनुपस्थिति में पार्टी के ऑर्गेनाइजेशन इंचार्ज अजिंक्य शिंदे आंदोलन की अगुवाई करेंगे। पार्टी का कहना है कि यह गिरफ्तारी पहले से तय एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है, ताकि उन्हें प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने से रोका जा सके।
ध्रुव राठी समेत कई लोग हिरासत में प्रदर्शन को रोकने के लिए दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। केवल CJP के नेता ही नहीं, बल्कि प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी गुरुग्राम स्थित उनके घर से पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं, जंतर-मंतर के आसपास जुटने वाले समर्थकों और सुप्रीम कोर्ट से चुनाव आयोग की ओर मार्च कर रहे वकीलों को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर बसों के जरिए वहां से हटा दिया है।
क्या है विवाद का असली कारण? CJP यह प्रदर्शन मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के लिए कर रही है। पार्टी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और फॉर्म-6 में हुए बदलावों को लेकर गंभीर सवाल उठा रही है। आरोप है कि मतदाता पंजीकरण की प्रक्रियाओं में गड़बड़ी की गई है और निर्वाचन आयुक्तों की आपत्तियों को दरकिनार किया गया है।
आगे क्या होगा? नेताओं की गिरफ्तारी के बावजूद CJP ने अपने आंदोलन को खत्म करने से इनकार किया है। अब पूरी निगाहें अजिंक्य शिंदे और पार्टी के अगले कदम पर टिकी हैं। क्या भारी सुरक्षा घेरे और पुलिस की सख्ती के बीच CJP जंतर-मंतर पर अपनी बात रख पाएगी? यह देखना बाकी है। फिलहाल, देशभर में इस कार्रवाई को लेकर बहस छिड़ गई है।
IMPORTANT
— Cockroach Janta Party - CJP (@Cockroachisback) October 10, 2026
Until Abhijeet Dipke, Saurav Das and Ashutosh Ranka are in detention, CJP’s Organization In-Charge Ajinkya Shinde will lead this protest at Jantar Mantar.
Abhijeet had pre-recorded this video last night in anticipation of a potential arrest. @AjinkyaCJP pic.twitter.com/WSQ69mKfTV
IND vs WI: सीरीज में बढ़त के लिए इंदौर में भिड़ेंगी टीमें, जानें कब और कहां देखें मैच
दिल्ली बना किला : शशि थरूर का मोदी सरकार पर हमला, कहा- लाठियां नहीं, जवाब दें
IND vs WI: क्या इंदौर में फिर बरसेगा रनों का सैलाब? होल्कर स्टेडियम की पिच का कड़ा इम्तिहान
दूसरों की हिरासत पर ठहाके लगाने वाले विजेता दहिया खुद पहुंचे पुलिस की हिरासत में
बेटे को खरोंच आई तो सरकार होगी जिम्मेदार : अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर छलका मां का दर्द
SA20: मिचेल मार्श की जगह सनराइजर्स में हुई धमाकेदार एंट्री, इंग्लैंड के इस धाकड़ बल्लेबाज को मिला मौका
भुवनेश्वर की वापसी पर मोहम्मद शमी का बेबाक अंदाज, बोले- उनके चयन से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता
कौन हैं अजिंक्य शिंदे? अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी के बाद अब CJP के रणनीतिकार संभालेंगे कमान
लद्दाख के सोनम वांगचुक की सरकार को चेतावनी: 24 घंटे में रिहाई नहीं हुई तो शुरू करूंगा अनशन
मौत को मात! स्कूटी एक्सीडेंट के बीच महिला का सुपरहीरो वाला अंदाज, वीडियो देख दंग रह गई दुनिया