दिल्ली में प्रदर्शन से पहले पुलिस की कार्रवाई ने देश भर में चर्चा छेड़ दी है। जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे विरोध के बीच फिल्मी हस्तियों ने अपनी नाराजगी जाहिर की है।
प्रकाश राज का तीखा सवाल: क्या आवाज दबाकर खुद को बचा पाएंगे? एक्टर और एक्टिविस्ट प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पर पुलिस की कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा, युवाओं को विमान और उनके घरों से हिरासत में लिया जा रहा है। यह क्या हो रहा है? आपने हमारी आवाज को गिरफ्तार नहीं किया है, बल्कि खुद को गिरफ्तार कर लिया है। देश देख रहा है, यह लड़ाई लंबी है।
अनुराग कश्यप और विशाल ददलानी का समर्थन फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों के समर्थन में पोस्ट करते हुए जनता से मुखर रहने की अपील की। वहीं, सिंगर विशाल ददलानी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि एक व्यक्ति को बचाने के लिए पूरे सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है। ददलानी के अनुसार, प्रदर्शन रोकने के लिए मेट्रो और ट्रेनों को प्रभावित करना और सुरक्षा बल तैनात करना सरकार की घबराहट को दर्शाता है।
डर खत्म हो चुका है : फिल्मकारों की कड़ी प्रतिक्रिया फिल्ममेकर शिरीष कुंदर ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए लिखा, अगर अपने ही लोगों से बचने के लिए ताकत का इस्तेमाल करना पड़े, तो आप समझ लीजिए कि कोई आपसे डरता नहीं है। उन्होंने कहा कि जब व्यवस्था जनता के खिलाफ हो जाए, तो उसका पतन निश्चित है।
कलाकारों का एकजुट विरोध अपूर्वा असरानी, विक्रमादित्य मोटवाने और मोहम्मद जीशान अय्यूब जैसे कलाकारों ने भी पुलिस कार्रवाई के खिलाफ अपनी आवाज उठाई है। जीशान अय्यूब ने प्रसिद्ध नाटककार बर्टोल्ट ब्रेख्त की पंक्तियों के माध्यम से व्यवस्था के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। इन सितारों का कहना है कि लोकतांत्रिक देश में विरोध करना नागरिकों का अधिकार है, जिसे छीना नहीं जा सकता।
क्या है पूरा मामला? यह विवाद तब शुरू हुआ जब चुनाव आयोग की मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तैयारी की गई थी। पुलिस ने एहतियात के तौर पर कई प्रमुख प्रदर्शनकारियों को पहले ही हिरासत में ले लिया, जिसके बाद से ही राजनीतिक और सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।
Fraand .. how long will you stop a river.. #justasking pic.twitter.com/AjBwiR6hVg
— Prakash Raj (@prakashraaj) October 10, 2026
देवभूमि की पहचान से समझौता नहीं: अवैध मदरसों पर CM धामी का कड़ा प्रहार, बोर्ड भंग करने का ऐलान
जंतर-मंतर कूच से पहले एक्शन: फ्लाइट के अंदर से हिरासत में लिए गए CJP संस्थापक अभिजीत दिपके
झूठ फैलाना बंद करो : UN में भारत ने पाकिस्तान को फिर आईना दिखाया
दिल्ली में बवाल: CJP नेताओं की गिरफ्तारी और प्रदर्शनकारियों पर सख्ती, सीमाएं सील
रविवार तक रिहाई नहीं, तो आमरण अनशन : दिल्ली में गिरफ्तारियों पर सोनम वांगचुक की सरकार को चेतावनी
CJP प्रमुख अभिजीत दिपके के सामने धर्मसंकट: हिरासत में विरोध या दादी की अंतिम विदाई?
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रस्तावित प्रदर्शन: दिल्ली बनी छावनी, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा का पहरा
टक्कर के बाद ड्राइवर का ऐसा व्यवहार देख दंग रह गए लोग, वीडियो वायरल
दिल्ली में सियासी उबाल: केजरीवाल, प्रशांत भूषण और 1000 से अधिक प्रदर्शनकारी हिरासत में
मर्दों के टॉयलेट में सेनेटरी पैड मशीन देख चकराए लोग, पूछा- किस महापुरुष ने किया ये कारनामा?