दिल्ली में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले राजधानी का माहौल गरमा गया है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को दिल्ली पुलिस ने आईजीआई एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर से हिरासत में ले लिया है। उनके साथ पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को भी हिरासत में लिया गया है।
मैं गिरफ्तार होने आया हूं : अभिजीत दिपके जब अभिजीत दिपके की फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरी, तो पुलिस बल सीधे विमान के अंदर दाखिल हो गया। पुलिस ने उन्हें प्रदर्शन न करने की सलाह दी और सहयोग की अपील की। इस पर दिपके ने दो टूक जवाब देते हुए कहा, मैं यहां गिरफ्तार होने आया हूं, मुझे गिरफ्तार कीजिए। पुलिस फिलहाल इसे औपचारिक गिरफ्तारी नहीं, बल्कि हिरासत बता रही है।
CJP का आरोप: यह एक सोची-समझी साजिश है कॉकरोच जनता पार्टी ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने इसे अपने नेताओं को विरोध स्थल तक पहुंचने से रोकने के लिए रची गई एक सोची-समझी चाल करार दिया है। पार्टी नेताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए इसे आवाजाही की आजादी का उल्लंघन बताया और तीनों नेताओं की तुरंत रिहाई की मांग की है।
प्रदर्शन के पीछे का विवाद: CJP का यह विरोध प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ है। पार्टी का आरोप है कि स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) की आड़ में वोटर लिस्ट में हेरफेर की जा रही है। साथ ही, फॉर्म 6 में बदलाव को लेकर अन्य चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों को नजरअंदाज करने का भी आरोप है।
दिल्ली में पुलिस का सख्त पहरा, 600 से अधिक हिरासत में दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति देने से साफ इनकार कर दिया है। पुलिस ने कानून-व्यवस्था और जनसुविधाओं का हवाला देते हुए शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
हालात इतने तनावपूर्ण हैं कि अब तक 600 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जा चुका है। अकेले कनॉट प्लेस के आसपास से ही करीब 200 लोगों को पकड़ा गया है। हिरासत में लिए गए लोगों को फिलहाल छत्रसाल स्टेडियम ले जाया जा रहा है, हालांकि अभिजीत दिपके और अन्य प्रमुख नेताओं को कहां रखा गया है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
#WATCH | Delhi Police personnel enter the aircraft that was carrying Cockroach Janta Party (CJP) Founder Abhijeet Dipke to Delhi. The flight landed at IGI Airport a few minutes ago. ...I have come here to be arrested; arrest me, Abhijeet Dipke tells Delhi Police No, this is not an arrest. Please cooperate, Delhi Police personnel tell him.
— ANI (@ANI) October 10, 2026
दिल्ली अलर्ट: विरोध प्रदर्शन से थमी राजधानी, मेट्रो-बाजार और इंटरनेट पर सख्त पाबंदियां
नाना पाटेकर के निधन के बाद फिर गरमाया तनुश्री दत्ता का पुराना विवाद, राखी सावंत पर लगाए गंभीर आरोप
क्या है पिंक फोर्स ? CJP विरोध प्रदर्शन के बीच चर्चा में आई दिल्ली पुलिस की ये खास यूनिट
13 अक्टूबर को Apple का Welcome Home धमाका: 6-इंच डिस्प्ले वाला स्मार्ट हब और AI का जादू!
249 रन बनाकर भी क्यों ढेर हुई टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया हार का असली कारण
महिला सुरक्षा पर PM मोदी का एक्शन प्लान: दिल्ली के लिए क्या है CM रेखा गुप्ता का ब्लूप्रिंट?
CJP प्रदर्शन: दिल्ली बनी छावनी , विमान के अंदर से नेताओं की गिरफ्तारी; 500 से ज्यादा हिरासत में
CJP नेताओं की गिरफ्तारी के बाद अब कौन संभालेगा मोर्चा? अभिजीत दीपके का आया बड़ा बयान
जंतर-मंतर पर गिरफ्तारी के बाद भी नहीं थमेगा CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके ने जारी किया बैकअप प्लान
राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, बोले- ज्ञानेश कुमार जाएंगे, फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत