दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा का घेरा कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने राजधानी को किले में तब्दील कर दिया है। जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस और दिल्ली की सीमाओं पर शनिवार सुबह से ही भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर पहरा बिठा दिया है।
हवाई जहाज के अंदर हुई नेताओं की गिरफ्तारी प्रदर्शन की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पुलिस ने विमान के अंदर से नेताओं को हिरासत में ले लिया। CJP अध्यक्ष अभिजीत दिपके, प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका मुंबई से दिल्ली आ रहे थे। विमान के दिल्ली एयरपोर्ट उतरते ही पुलिस अंदर पहुंच गई और उन्हें बाहर निकलने का मौका दिए बिना हिरासत में ले लिया। दिपके ने इस दौरान कहा कि वे डरने वाले नहीं हैं और गिरफ्तारी देने के लिए ही आए हैं।
500 से अधिक कार्यकर्ता हिरासत में पुलिस की कार्रवाई केवल एयरपोर्ट तक सीमित नहीं रही। दिल्ली की सीमाओं, बस अड्डों और सड़कों पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया। अब तक अलग-अलग स्थानों से करीब 500 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस लाउडस्पीकर के जरिए बीएनएसएस (BNSS) की धारा 163 लागू होने की लगातार घोषणा कर रही है।
हाई-टेक निगरानी और सख्त पहरा इस बार दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। तैनात जवानों के शरीर पर बॉडी-वॉर्न कैमरे लगाए गए हैं, ताकि उनकी हर गतिविधि रिकॉर्ड हो सके। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पिंक फोर्स (महिला पुलिस) की भी बड़ी तैनाती की गई है। जंतर-मंतर के पास राहगीरों के पहचान पत्र की जांच की जा रही है, ताकि संदिग्धों या प्रदर्शनकारियों को मौके पर ही रोका जा सके।
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ है मोर्चा यह पूरा विरोध प्रदर्शन मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आयोजित किया गया है। CJP का आरोप है कि कुमार ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की आड़ में बड़े पैमाने पर हेरफेर की है। पार्टी का दावा है कि उन्होंने अपने सहयोगियों को दरकिनार कर फॉर्म-6 (मतदाता पंजीकरण) में मनमाने बदलाव किए हैं। इसी के विरोध में पार्टी ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की घोषणा की थी।
VIDEO | Delhi: Security tightened ahead of CJP protest at Jantar Mantar, police detain protesters.
— Press Trust of India (@PTI_News) October 10, 2026
Visuals from Connaught Place.
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) pic.twitter.com/aVkSSQalUD
क्या है पिंक फोर्स ? CJP विरोध प्रदर्शन के बीच चर्चा में आई दिल्ली पुलिस की ये खास यूनिट
दिल्ली में प्रदर्शन का अलर्ट: घर से निकलने से पहले देखें 30 रास्तों का ब्लूप्रिंट , आज इन जगहों पर रहेगा भारी ट्रैफिक
हिरासत में सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके का ललकार भरा बयान: जो धाराएं लगानी हैं लगा लो, हम झुकेंगे नहीं
चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन: वोटर लिस्ट से नाम हटाने के नियमों में सख्ती, अब मनमानी पर लगेगी लगाम
बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा : कैब ड्राइवर से भिड़ी महिला, वीडियो देख लोग हैरान
पनामा में 7.6 तीव्रता का भीषण भूकंप: मलबे में तब्दील हुईं इमारतें, दहशत में सड़कों पर उतरे लोग
दिल्ली में सुरक्षा का पहरा: 45 मेट्रो स्टेशन बंद, कनॉट प्लेस में सन्नाटा, व्यापारियों को ₹2,000 करोड़ का झटका
पनामा में 7.6 तीव्रता का भीषण भूकंप: कई देशों में सुनामी का अलर्ट, इमारतों को भारी नुकसान
दिल्ली में हाई-टेक सुरक्षा: प्रदर्शनों पर नजर रखने के लिए पुलिस अब लैस होगी नाइट-विजन बॉडी कैमरों से
नोएडा में 10 दिन के लिए धारा 163 लागू, दिल्ली कूच की आहट से बॉर्डर पर हाई अलर्ट