दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के शीर्ष नेतृत्व की गिरफ्तारी के बाद सियासी पारा गरम हो गया है। दिल्ली पुलिस द्वारा अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लेने के बाद पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि उनका आंदोलन थमेगा नहीं।
CJP का दावा है कि मुंबई से दिल्ली आ रहे तीनों नेताओं को हवाई जहाज के अंदर से ही हिरासत में ले लिया गया। ये नेता मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने आए थे। गिरफ्तारी से ठीक पहले अभिजीत दीपके का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे पुलिस से कहते नजर आ रहे हैं, हम गिरफ्तारी देने आए हैं, आइए और हमें गिरफ्तार कीजिए।
पार्टी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि जब तक अभिजीत दीपके और उनके साथी हिरासत में हैं, तब तक CJP के संगठन प्रभारी अजिंक्य शिंदे जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे। दीपके ने गिरफ्तारी की आशंका पहले ही जता दी थी और रात में ही एक वीडियो संदेश रिकॉर्ड कर लिया था।
CJP मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है। पार्टी का आरोप है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की आड़ में मतदाता सूचियों में बड़ी धांधली की गई है। साथ ही, फॉर्म-6 में बदलाव को लेकर अन्य निर्वाचन आयुक्तों की आपत्तियों को दरकिनार करने का आरोप भी उन पर लगा है।
प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस का एक्शन तेज है। जानकारी के अनुसार, मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी गुरुग्राम स्थित उनके आवास से दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हिरासत में ले लिया है। राठी इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए विदेश से भारत आए थे।
दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा और प्रक्रियागत कारणों का हवाला देते हुए जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। इसके बावजूद पार्टी कार्यकर्ता वहां जुटने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके कारण पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है और कई अन्य प्रदर्शनकारियों को भी हिरासत में लिया गया है।
IMPORTANT
— Cockroach Janta Party - CJP (@Cockroachisback) October 10, 2026
Until Abhijeet Dipke, Saurav Das and Ashutosh Ranka are in detention, CJP’s Organization In-Charge Ajinkya Shinde will lead this protest at Jantar Mantar.
Abhijeet had pre-recorded this video last night in anticipation of a potential arrest. @AjinkyaCJP pic.twitter.com/WSQ69mKfTV
दिल्ली में अघोषित आपातकाल : प्रदर्शनकारी नेता हिरासत में, केजरीवाल के घर के बाहर भारी सुरक्षा घेरा
सुविधा के अनुसार रंग बदलती है कांग्रेस: भाजपा का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा- उल्टा चोर कोतवाल को डांटे
मौत को मात! स्कूटी एक्सीडेंट के बीच महिला का सुपरहीरो वाला अंदाज, वीडियो देख दंग रह गई दुनिया
दिल्ली में हाई अलर्ट: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा के सख्त पहरे, ध्रुव राठी की हिरासत की चर्चा
CJP के प्रदर्शन से क्यों दूर रहे सोनम वांगचुक? खुद वीडियो जारी कर बताई बड़ी वजह
मोदी तानाशाह हैं, उन्हें युवाओं से डर लगता है : जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले अभिजीत दिपके का तीखा हमला
जंतर-मंतर से दूर, चेन्नई में छात्रों के बीच राहुल गांधी: क्या है विपक्षी रणनीति?
महिला सुरक्षा पर PM मोदी का एक्शन प्लान: दिल्ली के लिए क्या है CM रेखा गुप्ता का ब्लूप्रिंट?
हिरासत में सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके का ललकार भरा बयान: जो धाराएं लगानी हैं लगा लो, हम झुकेंगे नहीं
दिल्ली पुलिस का भावुक संदेश: प्रदर्शनों के बीच वर्दी के पीछे के इंसान की अपील