मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा बुलाए गए प्रदर्शन के चलते आज दिल्ली छावनी में तब्दील हो गई। पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए पार्टी के शीर्ष नेताओं से लेकर 200 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।
विमान के अंदर से ही डिटेन हुए CJP नेता प्रदर्शन के लिए मुंबई से दिल्ली आ रहे CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने IGI एयरपोर्ट पर लैंडिंग के तुरंत बाद विमान के अंदर से ही हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने के दौरान अभिजीत दीपके ने कहा, हम गिरफ्तारी देने ही आए थे, पुलिस जो करना है कर ले।
200 प्रदर्शनकारी हिरासत में, धरपकड़ जारी जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे करीब 200 प्रदर्शनकारियों को भी पुलिस ने कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों से हिरासत में लिया है। इस बीच, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को भी केरल हाउस के पास से हिरासत में लिए जाने की खबर है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए भारी बल का प्रयोग किया, जिसके बाद कई लोग बचने के लिए बंगला साहिब गुरुद्वारे के भीतर तक चले गए।
CJP का दावा: ध्रुव राठी और लीगल हेड भी हिरासत में पार्टी ने सोशल मीडिया के जरिए दावा किया है कि प्रसिद्ध यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम स्थित उनके घर से और पार्टी की लीगल हेड रत्ना सिंह को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
दिल्ली की सीमाओं पर जाम, लोग पैदल चलने को मजबूर प्रदर्शन के डर से दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अप्सरा बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती के चलते लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है और कमर्शियल वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया है। स्थिति इतनी खराब है कि लोग अपनी गाड़ियां छोड़कर एक-एक किलोमीटर तक पैदल चलने को मजबूर हैं।
चाहे नेता न रहें, आंदोलन नहीं रुकेगा : CJP पुलिस की भारी घेराबंदी और नेताओं की गिरफ्तारी के बावजूद CJP ने साफ कर दिया है कि उनका आंदोलन थमेगा नहीं। पार्टी ने एक संदेश जारी कर कहा, इमरजेंसी से भी बदतर हालात हैं, लेकिन यह संवैधानिक आंदोलन जारी रहेगा। नेतृत्व हो या न हो, कार्यकर्ता पीछे नहीं हटेंगे।
फिलहाल दिल्ली के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त है और पुलिस की गश्त लगातार जारी है।
#WATCH | AISA and Left parties protest near the BJP Headquarters in Delhi.
— ANI (@ANI) October 10, 2026
On the other hand, Cockroach Janta Party (CJP) has called a protest at Jantar Mantar today over CEC Gyanesh Kumar matter. pic.twitter.com/Z1tT27WDvj
ग्रेटर नोएडा में कूड़ा फेंकते ही आसमान से आई आवाज! शख्स हुआ भौचक्का, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
CEC विवाद: वोट चोरी के आरोपों पर राहुल गांधी के खिलाफ BJP का आक्रामक रुख
डॉ. रमन सिंह का जन्मदिन: राजनांदगांव में जुबिन नौटियाल बिखेरेंगे सुरों का जादू, दिग्गजों का लगेगा जमावड़ा
पनामा में 7.7 तीव्रता के भूकंप का तांडव: 80 से ज्यादा झटके, देश में आपात स्थिति
पनामा में 7.7 तीव्रता के भीषण भूकंप से तबाही, सुनामी का अलर्ट जारी
दिल्ली में घेराबंदी : CJP प्रदर्शन के चलते राजधानी बनी छावनी, 45 मेट्रो स्टेशन और 250 ट्रेनें बंद
जंतर-मंतर पर बवाल: अरविंद केजरीवाल हिरासत में, बोले- यह इमरजेंसी से भी बदतर
मैं गिरफ्तारी देने आया हूं : जंतर-मंतर जाने से पहले ही दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए ये नेता
मुख्य चुनाव आयुक्त पर विपक्ष का बवाल: नितिन नवीन का पलटवार, बोले- अर्बन नक्सल फैला रहे अस्थिरता
जंतर-मंतर पर गिरफ्तारी के बाद भी नहीं थमेगा CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके ने जारी किया बैकअप प्लान